फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: Husband wrote suicide note on Facebook and committed suicide

इटावा: पत्नी ने पीटा तो फेसबुक पर सुसाइड नोट लिख दे दी जान, सीने पर गुदे पत्नी के नाम को चाकू से मिटाने की कोशिश 

Mon, 13 Sep 2021 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Sep 2021 10:07 PM IST
सार

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि युवक ने मरने से पहले फेसबुक पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट किया है। जिसमें घटना के लिए पत्नी के मारने को जिम्मेदार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Etawah: Husband wrote suicide note on Facebook and committed suicide
भूपेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सहसों थाना क्षेत्र के पिपरौली गढ़िया गांव में एक युवक ने पत्नी और ससुरालियों की पिटाई से आहत होकर घर के अंदर पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। उसने फेसबुक पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट करके घटना के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


फांसी लगाने से पहले अपने सीने पर लिखे पत्नी के नाम को चाकू से मिटाने की कोशिश की। पिपरौली गढ़िया गांव निवासी भूपेंद्र उर्फ भूपेश अहमदाबाद में नौकरी करता था। उसके पिता राम बहादुर दिवाकर ने बताया कि बेटे की शादी 25 जून 2016 में मप्र के जिला भिंड के थाना मौं, रुकवा गांव निवासी मूर्ति देवी के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों के बाद ही बहू, अपने पति भूपेंद्र को लेकर अहमदाबाद चली गई थी। बेटा उन लोगों से मिलने कभी कभार आता था लेकिन बहू कभी नहीं आती थी। रविवार शाम करीब पांच बजे बेटा भूपेश अहमदाबाद से घर आया और माता-पिता से पत्नी व ससुराल वालों पर मारपीट करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार रात करीब आठ बजे वह खाने के बाद घर के बाहर लेट गए, तो भूपेंद्र अचानक उठा और कमरे में चला गया। देर रात उसने पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह मां ने बेटे का शव लटका देख परिजनों को सूचना दी।

परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बहू व उसके ससुराल वालों पर मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इधर घटना की जानकारी पर गांव के कुछ युवकों ने फेसबुक चेक किया, तो मृतक का सुसाइड नोट पोस्ट मिला।

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि युवक ने मरने से पहले फेसबुक पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट किया है। जिसमें घटना के लिए पत्नी के मारने को जिम्मेदार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति के मौत पर भी उसकी पत्नी व ससुराल वाले नहीं आए।

सीने में गुदा पत्नी का नाम चाकू से मिटाया 
युवक भूपेंद्र उर्फ भूपेश ने रविवार रात घर में पंखे के कुंडे पर रस्सी के सहारे फांसी लगाने से पहले अपने सीने पर लिखे पत्नी के नाम को चाकू से मिटाने की कोशिश की। इसके बाद इसका फोटो भी फेसबुक पर अपलोड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed