{"_id":"60ae60e0d17a1f69315f78cd","slug":"electricity-bill-dispute-in-kanpur-devar-stabbed-bhabhi-stomach-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिजली के बिल को लेकर भाभी पर जानलेवा हमला, चाकू से वार कर देवर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: बिजली के बिल को लेकर भाभी पर जानलेवा हमला, चाकू से वार कर देवर फरार
Wed, 26 May 2021 08:24 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 May 2021 08:24 PM IST
सार
कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। देवर ने बिजली के बिल के विवाद में भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में अनवरगंज बांसमंडी में देवर ने भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी है। बांसमंडी निवासी मोहम्मद जाकिर पत्नी नाजमा और भाई मोहम्मद शाकिर के साथ रहते हैं।
जाकिर की मानसिक हालत ठीक नहीं है। शाकिर एक कारखाने में काम करता है। पुलिस के मुताबिक शाकिर ही बिजली का बिल जमा करता है। इस बार उसने नाजमा से कहा कि अपना मीटर अलग लगवा लें या आधा पैसा दें। पैसे नहीं दिए तो मंगलवार रात उनके कमरे की लाइट काट दी। बुधवार सुबह नाजमा ने शाकिर से विरोध जताया तो उसके पेट में चाकू मार दिया।