फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   electirc tower loot gang arrested

टॉवर स्टोर लूटने वाले गिरोह को पकड़ा

Sat, 17 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sat, 17 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
electirc tower loot gang arrested
कोहरे का फायदा उठाकर जिले के दो कसबों से लाखों रुपये का बिजली का सामान लूटने वाले अंतर्जनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी पाई है।
विज्ञापन


पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने करीब 8 लाख रुपये नकद, दो लग्जरी गाड़ियां, एक हाइड्रा सहित भारी मात्रा में लूटा गया सामान सहित पुलिस ने 6 लुटेरे पकड़े हैं।

पुलिस अधीक्षक डा. बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे शातिर किस्म के हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। वारदात से जुडेे़ किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। सभी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जिले में बिजली के टावरों को निशाना बनाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह ने एक माह में रसूलाबाद और अकबरपुर क्षेत्र में 40 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था।

शातिर लुटेरों ने टॉवर कैंप स्थल पर मौजूद 12 लोगों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। देहात पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए सर्विलांस के जरिए जाल बिछाया और चार टीमों को खुलासे में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सर्विलांस के जरिए लुटेरों को अपने शिकंजे में उन्नाव जिले के नरी गांव से ले लिया। गत गुरुवार को उन्नाव जिले से पकड़े गए रातभर हुई पूछताछ में शातिर लुटेरों ने सच कबूला तो पुलिस देहात के होश उड़ गए।

पुलिस ने एक-एक करके जब इनके सूत्रों को तलाशा तो कई स्क्रैप व्यापारी के नाम खुलकर सामने आए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए लूटेरों ने अपना नाम कौशल किशोर चौहान पुत्र भगवानदीन ग्राम जरारी थाना चौबेपुर कानपुर नगर, मुजाहिद हुसैन उर्फ गुड्डू गुजराती (36) पुत्र शाहिद हुसैन ग्राम चांदपुर थाना खीरों, रायबरेली, संतोष कुमार चौहान निवासी अंबेडकर नगर बर्रा कानपुर नगर, रामानंद साहनी, अवधेश कुमार पाल उर्फ डाक्टर पुत्र सोबरन लाल पाल निवासी बर्रा गांव थाना बर्रा कानपुर नगर व सुभाष अग्रवाल पुत्र प्रेमचंद्र अग्रवाल एच ब्लाक किदवईनगर कानपुर नगर को पकड़ा है।


पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 8 लाख रुपये नकद व 5 कुंतल एल्यूमिनियम कंडेक्टर वायर, क्रेन हाइड्रा, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया। वहीं पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed