फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   duplicate likar catch in dehat, one persone arrest

खजुर्रा में नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 18 Jan 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sun, 18 Jan 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
duplicate likar catch in dehat, one persone arrest
डेरापुर में नकली शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन और एसएसएफए व डेरापुर पुलिस ने संयुक्त छापामारी करके खजुर्रा गांव में नकली शराब पैक कर बिक्री करने की फैक्ट्री पकड़ी है।
विज्ञापन


टीम ने फैक्ट्री संचालक को दबोच लिया। इस धंधे में हरियाणा, उन्नाव व अलीगढ़ डिस्टलरी के रैपर खाली बोतलें, ढक्कन व दो पिपियों में 10 लीटर शराब बरामद की है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर धोखाधड़ी, कापीराइट एक्ट व आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन केपी चौधरी, सहायक आबकारी आयुक्त एसएसएफए एके मिश्रा, आबकारी निरीक्षक आरएस पाठक, क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक रामचंद्र पटेल ने दरोगा रामवीर सिंह, अजय कुमार मिश्रा, आशुतोष, मयंक वर्मा, सुरेश कुमार, इमरान अली, राजकरन, व दीपक के साथ संयुक्त रूप से नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर खजुर्रा गांव में छापामारी की गई। हरीओम तिवारी के घर में ब्रांडेड शराब की बोतलों में नकली शराब भरने की फैक्ट्री संचालित होते मिली। टीम ने मौके से करीब 9 हजार ढक्कन, 2475 करीना, 91 इंपेक्ट  अंग्रेजी शराब व 41 माधुरी ब्रांड के रैपर व खाली बोतलों के साथ दो पिपिया में करीब 10 लीटर शराब जब्त की और हरीओम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।


इस संबंध में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने बताया कि एडीएस स्प्िरिट प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा, उन्नाव वेवड डिस्टलरी अलीगढ़ की शराब के रैपर व ढक्कन बरामद किए गए हैं।

नकली शराब फैक्ट्री संचालक के खिलाफ डेरापुर में धोखाधड़ी, कापीराइट एक्ट व आबकारी अधिनियम आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed