फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   drunken soldiers widow flirting in market

नशे में धुत सिपाही ने सरे बाजार विधवा को छेड़ा, पब्लिक भड़की

Mon, 23 Jan 2017 12:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
drunken soldiers widow flirting in market
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
नशे में धुत सिपाही ने सरे बाजार विधवा का हाथ पकड़ के छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला को चिल्लाता देख पब्लिक भड़क गई और ‘पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे लगाने लगी। मामला यूपी के बांदा जिले का है। 
विज्ञापन

नशेड़ी सिपाही के विधवा महिला से अभद्रता और उत्पात करने पर मोहल्लावासियों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने नशेड़ी सिपाही और साथी सिपाही को दौड़ा लिया। लोगों के आक्रोश से बचने के लिए दोनों टेंपो से भाग निकले। सिपाहियों की करतूत से नाराज लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। हालांकि चौकी प्रभारी ने खाकी का साथ दिया और मोहल्ले के युवाओं को उल्टा फंसाने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बांदा कोतवाली के खाईंपार मोहल्ले में माधौपुर की बेवा महिला सब्जी बेच रही थी। तभी साइकिल से सिविल ड्रेस में नशे में धुत एक सिपाही आया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर सब्जी व अन्य सामान फेंक दिया। मोहल्ले के कुछ युवकों ने विरोध किया तो मर्दन नाका चौकी में तैनात एक सिपाही आ गया और फोर्स बुलाकर पिटवाने की धमकी दी। सिपाही की वर्दी से नेम प्लेट नदारद थी। दोनों सिपाहियों की करतूत से नाराज मोहल्ले के लोग उनसे भिड़ गए। बवाल बढ़ता देख मर्दन नाका चौकी सिपाही मामले की नजाकत समझ नशेड़ी सिपाही को लेकर टेंपो से चला गया। उसकी साइकिल वहीं रह गई। लेकिन पुलिस कर्मियों की बदसलूकी से मोहल्ला वासियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। हंगामे की सूचना पर खाईंपार चौकी प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और उग्र मोहल्लावासियों को समझाने की कोशिश की। आरोपी सिपाहियों का पक्ष लेने पर युवक भड़क गए। पुलिस ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगने लगे। इस पर खाईंपार चौकी इंचार्ज आए और कार्रवाई का भरोसा देने की बजाए उल्टा मोहल्ले के युवाओं को आचार संहिता उल्लंघन में फंसाने की धमकी देकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed