फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drug agent kidnapping case, kanpur

दवा एजेंट के अपहरण का मामला, फर्जी रॉ एजेंट का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

Sat, 08 Feb 2020 02:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Feb 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Drug agent kidnapping case, kanpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कलक्टरगंज पुलिस फर्जी रॉ अफसर बनकर दवा एजेंट पिंटू गुप्ता का अपहरण करने के मुख्य आरोपी की आपराधिक इतिहास खंगाले में जुटी है। इसके साथ ही उसके बयानों का सत्यापन करेगी। वहीं दूसरी टीम उसके फरार साथियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


लाल बंगला निवासी दवा एजेंट पिंटू का एक जनवरी को अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने उसे अगवा कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले में पुलिस ने दो  फरवरी को मुख्य आरोपी फर्जी रॉ अधिकारी अमरोहा निवासी सतेंद्र कुमार उर्फ सत्य प्रकाश, बच्चा, मोहम्मद कासिफ, फैसल और सूरज को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए थे। सीओ कलक्टरगंज श्वेता यादव ने बताया कि पुलिस की एक टीम शुक्रवार को अमरोहा के धनौरा मंडी के ढींगरा निवासी मुख्य आरोपी सतेंद्र कुमार उर्फ सत्य प्रकाश के घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उसके परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए। इसके बाद टीम उसकी आपराधिक इतिहास, कनेक्शन और उसके बयानों का सत्यापन करने में जुट गई है। वहीं दूसरी टीम उसके फरार साथी रेलबाजार निवासी शमशाद समेत दो साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। फिलहाल दोनों अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

पीड़ित का कोर्ट में दर्ज हुआ बयान
इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि शुक्रवार को चकेरी के लाल बंगला निवासी दवा एजेंट पिंटू का शुक्रवार को 161 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज हुआ है। पुलिस बयान को विवेचना में शामिल करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed