फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   double murder in kanpur dehat uttar pradesh

यूपी: खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों की निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में तनाव, नारेबाजी

Wed, 31 Jul 2019 11:44 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Jul 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
double murder in kanpur dehat uttar pradesh
खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना चौबेपर के खोजकीपुर गांव की है। यहां दोहरे हत्याकांड की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दो किसानों के शव खेत में पड़े मिले। शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतकों के घर मेंं कोहराम मच गया। दोनों मृतक विनीत (35) व राजू (30) किसान थे और अपने खेतों की रखवाली करने के लिए खेत पर ही सोने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और पुलिस घटना की जांच में जुट गई। निर्मम हत्या की इस घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। मामला बढ़ता देख पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है।

दोहरे हत्याकांड में पुलिस के विरोध में हुई जमकर नारेबाजी। परिजन थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed