{"_id":"5c2453abbdec2256cb7243f6","slug":"double-murder-in-etawah-friends-colony","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः इटावा में 2 सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, देर रात घर में घुसे थे हत्यारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीः इटावा में 2 सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, देर रात घर में घुसे थे हत्यारे
Thu, 27 Dec 2018 10:07 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई
यूपी के इटावा जिले में दो सगी बहनों की सोते समय गोेली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे की वजह जमीनी रंजिश बताई जा रही है। अभीतक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी में जमीनी रंजिश को लेकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पचावली मोहल्ले में हुई इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव के ही दो लोगों पर शक
वारदात के वक्त परिवार के लोग अलग कमरे में सो रहे थे
इलाकाई लोगों के मुताबिक देर रात 2 से 3 बजे के बीच लक्ष्मी (18) और उसकी बड़ी बहन सुनीता (45) पत्नी लेखराज को घर में घुसकर गोली मार दी गई। वारदात के वक्त परिवार के लोग अलग कमरे में सो रहे थे।एसएसपी समेत सभी आला अफसर मौके पर पहुंच चुके हैं।परिवार के लोगों ने हत्या को लेकर गांव के ही दो लोगों पर शक जताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।
