बुंदेलखंड में डाकुओं का खौक इस कदर फैला है कि पूरे गांव में ‘सनसनी का सन्नाटा’ पसरा हुआ है। पूरी बारात लूटने से दहशत में आये गांववाले घर के बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
गांव में चारों ओर पीएससी तैनात कर दी गई है लेकिन फिर भी ग्रामीणों को पुलिसवालों पर भरोसा नहीं है। आखिर इसकी वजह भी बड़ी है।
3 of 10
टूटे पड़े गाड़ियों के शीशे
टूटे पड़े गाड़ियों के शीशे
चित्रकूट में कानून नहीं केवल ‘जंगलराज’ है। एक के बाद एक डाकू दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। बड़े-बड़े दावे करने वाली पुलिस हाथों में बस ‘चूड़ियां खनका’ रही है।
4 of 10
बारात वाले घर में कुछ भी बोलने से डर रहीं औरतें
कुछ भी बोलने से डर रहीं औरतें
मानिकपुर के लक्ष्मणपुर गांव में मंगलवार को देर रात असलहों से लैस बबुली कोल गैंग के डकैतों ने जनवासे की घेराबंदी कर 30 बारातियों को असलहों की बटों, लात-घूंसों व लाठियों से अधमरा कर दिया था।
5 of 10
मानिकपुर की ओर नहीं आ रहीं गाड़ियां
दूर-दूर तक कोई नहीं दिख रहा
मंगलवार तड़के डकैत आधा दर्जन से अधिक मोबाइल और बारातियों के पास मौजूद लगभग एक लाख रुपये भी लूटकर जंगल की ओर भाग गए।