फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'DJ Babu, who plays my song Let's stampede at the songs to the demand of the half dead

’डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो’ पर मची भगदड़, गाना बंद करने वाले को किया अधमरा

Sun, 11 Sep 2016 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Sep 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
'DJ Babu, who plays my song Let's stampede at the songs to the demand of the half dead
डेमो
महोबा के थाना पनवाड़ी के ग्राम सलैया में नौटंकी प्रोग्राम के दौरान बज रहे डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो गीत को बंद करा दिए जाने से नाराज दबंगों ने एक युवक की लाठी डंडों से पिटाई कर अधमरा कर दिया। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मारपीट से घटनस्थल पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम सलैया निवासी उत्तम अहिरवार के यहां शनिवार की रात कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान नौटंकी चल रही थी। तभी गांव के दबंगों ने डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो गीत बजाने को कहा। दबंगों के कहने पर जैसे ही यह गाना बजना शुरू हुआ तभी उत्तम सिंह ने आकर इसका विरोध किया और गाना बंद करा दिया। इससे नाराज विजय सिंह, रानू, जयसिंह ने उत्तम सिंह की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।  दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने से कार्यक्रम बंद हो गया और हंसी खुशी का माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदारों ने बीच बचाव कराया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए रामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पनवाड़ी भेजा। उत्तम की रिपार्ट पर जय सिंह, रानू और विजय सिंह के खिलाफ थाना पनवाड़ी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष एके सिंह का कहना है डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed