{"_id":"60b32ca68ebc3e384b6de372","slug":"dispute-in-bilhaur-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बाप-बेटे के बीच जमकर मारपीट, सिर में चोट लगने से पिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: बाप-बेटे के बीच जमकर मारपीट, सिर में चोट लगने से पिता की मौत
Sun, 30 May 2021 11:58 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 May 2021 11:58 AM IST
सार
बिल्हौर में पिता की निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ गांव में किसी बात को लेकर बेटे व पिता में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की बेटे ने पिता से मारपीट कर दी। जिसके बाद पिता की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पिता शान मोहम्मद के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं गांव में हत्या की चर्चाएं तेज हैं। अभी तक मामले की तहरीर पीड़ित परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।