{"_id":"5db9916d8ebc3e93b24e55eb","slug":"dispute-between-public-and-police-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति संग बाइक से मायके जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत से गुस्साए क्षेत्रियों का हंगामा, लाठीचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति संग बाइक से मायके जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत से गुस्साए क्षेत्रियों का हंगामा, लाठीचार्ज
Wed, 30 Oct 2019 07:44 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Oct 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रियों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पति के साथ बाइक से मायके जा रही महिला के बाइक से उतरते ही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
यह घटना फफूंद थाना क्षेत्र के मुरादगंज तिराहे की है। महिला ट्रक में फंसकर 20 मीटर तक घिसटती रही। मौत का दर्दनाक मंजर देख हर कोई सहम गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना में कमलेश कुमारी (40) पत्नी सुघर सिंह निवासी केबिन की मड़ैया थाना दिबियापुर की मौत हुई है।
घटना से आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया। भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने रोते-बिलखते पति को घटना स्थल पर ही छोड़कर महिला का शव लोडर में लादकर थाने भेजा दिया। गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया। साथ ही भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को शांत कराने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।