फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Disclosure Sculptures Theft in temple of jalaun amankheda temple

अमखेड़ा के मंदिर से चुराई थीं 'बेशकीमती मूर्तियां', गैंग के 3 साथी अभी भी फरार, 7 गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2017 07:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 26 Dec 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
Disclosure Sculptures Theft in temple of jalaun amankheda temple
चोरों से बरामद हुई मूर्तियां व अन्य सामान
उरई (जालौन) के अमखेड़ा गांव में मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी करने वाले सात चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई तीनों मूर्तियों के अलावा गैस कटर, आदि सामान भी बरामद किया है। पुलिस को अब इनके तीन फरार साथियों की तलाश है। पकड़े गए चोरों में से तीन कानपुर जिले के भी हैं। इन लोगों ने  बीती 9 दिसम्बर को गांव के मंदिर से मूर्तियां चोरी की थी। उक्त जान कारी पुलिस लाइन सभागार में एसपी अमरेंद्र सिंह व एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी व जालौन सीओ संजय शर्मा ने पत्रकार वार्ता में दी। एसपी का कहना है कि इन मूर्तियों की बड़े स्तर पर खरीद फरोख्त होनी थी। एक आरोपी पहले भी मूर्ति चोरी के मामले में जेल जा चुका है। जल्द ही पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।  
विज्ञापन


अमखेड़ा गांव में प्राचीन मंदिर से बीती 9 दिसम्बर की रात चोरों ने धावा बोलकर बेशकीमती अष्टधातु से निर्मित भगवान श्रीराम, सीता जी व लक्ष्मण जी की मूर्तियां चोरी कर ली थी। वारदात से ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। एसपी व एएसपी ने भी गांव पहुंच कर मौका मुआयना किया था। चोरों को पकड़े जाने के लिए सीओ जालौन के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। साथ ही इसमें जिले की स्वाट टीम व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। काफी हाथ पैर मारने के बाद पुलिस को सोमवार की देर रात मुखबिर से चोरों के बारे में सूचना मिली। जानकारी पुख्ता होने पर जालौन कोतवाली का फोर्स व स्वाट टीम ने मिलकर मुखबिर के बताए अनुसार जालौन के कोंच चौराहे पर दबिश दी।
विज्ञापन


यहां कुछ लोग खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस की गाड़ियां देखकर वह लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे सात लोगों को पकड़ लिया, लेकिन तीन युवक पुलिस से बचकर भाग निकले। पुलिस पकड़े गए सभी लोगों को कोतवाली ले आई। जहां उन्होंने पूछताछ में मंदिर से मूर्तियां चोरी होने की बात स्वीकार की। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम रामकेश पटेल पुत्र वासुदेव निवासी बिनौरापुर थाना कोटरा, रफत खान पुत्र शराफत खान निवासी सुभाष नगर कोंच, जमील अहमद पुत्र रफीक निवासी जवाहर नगर कोंच, मुस्तकीम पुत्र इम्तियाज कुरैशी निवासी खनुआ जालौन, दीपक कुशवाहा पुत्र परशुराम कुशवाहा निवासी गोखले नगर कोंच, शमी उर्फ गुड्डे पुत्र शकूर निवासी संदलपुर थाना मंगलपुर कानपुर देहात व नासिर हुसैन पुत्र रशीद अहमद निवासी रावतपुर कानपुर नगर बताए है। वहीं भागे हुए आरोपियों की पहचान मो. शकील, रामशरण व एक युवक अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की गई तीनों मूर्तियां, एक गैस कटर, दो मोबाइल व 790 रुपये नगद बरामद किए है। मंगलवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रामकेश ने ही चोरी की योजना बनाई थी। उसने रफत से संपर्क कर उसके साथियों को जोड़ा और खुद दूर रहकर उनके हाथों वारदात को अंजाम दिलवाया, जिससे यह लोग इस वारदात को अंजाम देने के लिए राजी हो गए। रामकेश पहले भी मूर्ति चोरी कर चुका है, जिससे उसे इसके पास बेचने के लिए नेटवर्क भी तैयार था। इसमें कुछ लोग बाहरी स्तर से सहयोग करने में पकड़े गए है। गिरफ्तारी के दौरान यह सभी लोग मूर्तियां बेंचने के लिए तैयार हुए थे। इनसे पूछताछ कर खरीदने वाले का भी पता किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed