{"_id":"e51ee832b6e6d525b6e2beeb40fa0f11","slug":"death-of-woman-in-the-apartment-suspecting-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपार्टमेंट में महिला की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपार्टमेंट में महिला की मौत, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
किदवई नगर के साकेत नगर स्थित गुरु दीक्षा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की छत पर महिला सफाई कर्मी की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर मौजूद पति स्टोर रूम में पत्नी के फांसी लगाने की दलील देता रहा।
विज्ञापन
उधर परिस्थितिजन्य साक्ष्य महिला की हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दीकी ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति राजेश को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जरौली फेज वन निवासी मीरा (35) रोज की तरह गुरुवार को अर्पाटमेंट में साफ सफाई का काम करने आई थी। अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर रह रहीं भावना ने बताया कि घर की सफाई के बाद मीरा के जाते ही उसका पति राजेश आया था। वह मीरा के बारे में पूछताछ करके चल गया था।
विज्ञापन
कुछ देर के बाद ऊपर की मंजिल में शोर सुनाई देने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि छत के दरवाजे के पास राजेश पत्नी मीरा को गोद में लेकर बैठा था। वह बार-बार यही कह रहा था कि पत्नी ने स्टोर रूम में फांसी लगा ली। आनन-फानन में अपार्टमेंट के लोगों ने राजेश को मीरा के साथ रिक्शे से नजदीक के नर्सिंगहोम भेजा।
इससे पहले ही मीरा की सांसें थम चुकी थीं। मौके पर मौजूद मीरा के माता-पिता आशा और बाबूराम का कहना है कि राजेश अक्सर रुपयों के लिए बेटी से मारपीट करता था। उधर सूचना पाकर पुलिस भी साकेत नगर के पीपीएम नर्सिंगहोम पहुंच गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि मीरा की मौत अपार्टमेंट में ही हो चुकी थी।
राजेश शराब के नशे में था। किसी ने मीरा को फंदे से झूलते भी नहीं देखा। इस लिए सुसाइड की बात गले नहीं उतर रही है।
उधर राजेश यह तो कह रहा है कि मीरा ने खुद फोन करके उसे बुलाया था। वहीं, वह पत्नी के आत्महत्या करने की वजह नहीं स्पष्ट कर पाया है।