फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body was thrown in the sewer tank

हत्या कर सीवर टैंक में फेंका था शव

Sun, 07 Feb 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 07 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body was thrown in the sewer tank

नौबस्ता के हंसपुरम में शुक्रवार मिले युवक के शव की शिनाख्त चकेरी के गंगाराम (26) के रूप में हो गई है। मां-पिता और छोटे भाई ने कपड़े और टूटे दांत से शव की पहचान की है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारने पीटने के बाद गला घोटने की बात सामने आई है। इसके अलावा सिर पर किसी भारी वस्तु के चोट के निशान भी मिले हैं। परिवारीजनों ने लेनदेन के विवाद में एक दोस्त पर हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन


कॉल डिटेल के मुताबिक भी गंगाराम की आखिरी बार उसी से बात हुई थी। नौबस्ता एसओ राजदेव प्रजापति ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगईपुरवा लालबंगला निवासी छोटेलाल रिक्शा चालक हैं। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा गंगाराम चकेरी के गुड्डू यादव की अलमारी की दुकान पर काम करता था। 13 जनवरी की शाम को लापता हो गया था। चकेरी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है। शनिवार को अखबार से उन्हें हंसपुरम में शव मिलने की जानकारी हुई।


उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की है। गंगाराम की छह साल पहले शादी हुई थी। विवाद के चलते पत्नी काफी समय से शिवकटरा स्थित मायके में है। परिजनों ने गंगाराम के दोस्त मुन्ना उर्फ ओमप्रकाश पर लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed