फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body thrown in the drain after killing the girl in unnao

यूपी: युवती की हत्या कर नाले में फेंका शव, पुलिस को इस बात का है शक

Fri, 31 Jul 2020 12:54 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 31 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the drain after killing the girl in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
उन्नाव जिले के मौरावां थानाक्षेत्र में मौरावां-रायबरेली मार्ग पर गुलरिहा गांव के पास गुरुवार सुबह नाले में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली। स्निफर डॉग शव के आसपास सौ मीटर दायरे में चक्कर लगाता रहा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जाहिरा तौर पर कोई चोट नजर नहीं आ रही है। एसओ राजेंद्र कुमार राजावत ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्नाव-रायबरेली (गुरुबक्शगंज) मार्ग पर मौरावां थानाक्षेत्र के गांव गुलरिहा नहर पुलिया के निकट ही एक नाला है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से करीब 150 मीटर की दूरी पर नाले में युवती का शव पड़ा देखा। उसका सिर से पेट तक का हिस्सा पानी में डूबा था जबकि पैर पानी से बाहर थे। जानकारी होते ही लोगों का मजमा लग गया। एसओ निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत व सीओ पुरवा रमेशचंद्र प्रलयंकर मौके पर पहुंचे और भीड़ को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि बलबीर सिंह की मौजूदगी में शव को नाले से बाहर निकाला गया। मृतका की उम्र करीब बीस वर्ष, रंग सांवला है। वह काले रंग का सलवार-कुर्ता पहने है। उसके दोनों हाथ और पैर में मेहंदी लगी है। मेहंदी में अंग्रेजी में केआर लिखा है। आसपास के कई गांव के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।

शव पानी में पड़ा होने से चोट का कोई निशान नजर नहीं आ रहा है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने 100 मीटर के दायरे में छानबीन की हालांकि कोई खास सुराग नहीं मिला। स्निफर डॉग भी शव के आसपास ही भटकता रहा।

मौरावां थाना एसओ ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी सोशल मीडिया के जरिए फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की जांच में सर्विलांस टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है।

आधार कार्ड से पहचान का प्रयास विफल
शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने आधार कार्ड का भी सहारा लेने का प्रयास किया लेकिन शव पानी में पड़े होने व अंगुलियों की त्वचा फूल जाने से अंगुलियों के निशान स्पष्ट न होने से पुलिस का यह प्रयास भी विफल रहा।

पुलिस को शक, रायबरेली की हो सकती है मृतका
युवती का शव जिस स्थान पर मिला है वहां से रायबरेली जिला महज चार किमी दूर है। पुलिस को शक है कि शव को रात के अंधेरे में रायबरेली जिले से लाकर यहां फेंका गया है। घटना स्थल से गुलरिहा पुलिस चौकी महज डेढ़ किमी दूर है। जबकि उन्नाव जिला मुख्यालय से दूरी 60 किमी है। वहां से पुरवा कस्बा 32 किमी और मौरावां कस्बा 16 किमी दूर है।

जिले में अज्ञात शव मिलने की प्रमुख घटनाएं
22 जुलाई को शहर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में दो युवतियों की हत्याकर शव फेंके गए।
09 जून को बीघापुर थानाक्षेत्र में उन्नाव-रायबरेली हाईवे के पास 25 वर्षीय युवक का शव मिला।
29 जून को उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर बीघापुर थाना क्षेत्र में मैकूतेली मार्ग पर 20 वर्षीय युवती की हत्याकर शव फेंका गया।
18 जून को औरास थानाक्षेत्र में बबूल के जंगल में 30 वर्षीय महिला का शव मिला।
16 जून को औरास के सीमऊ गांव के पास शारदा नहर में 21 वर्षीय युवती का शव मिला।
27 जून को गंगाघाट थानाक्षेत्र में छमकनाली रेलवे ट्रैक के पास 22 वर्षीय युवक का शव मिला।
19 जुलाई को गंगाघाट थानाक्षेत्र में गोपीनाथपुरम के पास 65 वर्षीय वृद्ध बेहोश मिला, अस्पताल में मौत।
18 जुर्लाई को गंगाघाट थानाक्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास 50 वर्षीय महिला का शव मिला।
18 मार्च को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद मार्ग के पास 40 वर्षीय युवक का शव मिला।
15 अप्रैल को औरास थानाक्षेत्र में सई नदी में 45 वर्षीय महिला का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed