{"_id":"60223a9a8ebc3e27e53d4ae6","slug":"dead-body-of-salesman-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शराब ठेके पर गया सेल्समैन नहीं लौटा घर, झाड़ियों में मिला शव, चेहरे पर चोट के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: शराब ठेके पर गया सेल्समैन नहीं लौटा घर, झाड़ियों में मिला शव, चेहरे पर चोट के निशान
Tue, 09 Feb 2021 01:09 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
सेल्समैन का शव झाड़ियों में मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के बरंडा गांव में रहने वाला सेल्समैन काम करने शराब ठेके पर गया था लेकिन घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह प्रमोद कटियार (40) पुत्र रामप्रकाश कटियार का शव कानपुर कन्नौज सीमा पर सिंघौली गांव के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।
विज्ञापन
चेहरे पर चोट के निशान व पास में बाइक पड़ी देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। प्रमोद कुमार कटियार खेती-बाड़ी के साथ सुरसी गांव स्थित शराब ठेके में सेल्समैन का कार्य करते थे।
विज्ञापन
सोमवार को रोज की तरह ठेके पर गए थे। रात 8:30 बजे पुत्री पूजा से फोन पर उन्होंने घर वापस आने की जानकारी दी थी लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटे। इसपर खोजबीन शुरू की तो मंगलवार सुबह मकनपुर मार्ग पर झाड़ियों में उनका शव पड़ा मिला। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन