होशियार नहीं हैं तो आपके बैंक अकाउंट से इस तरह उड़ जायेगी रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिर साइबर अपराधियों ने बैंक अकाउंट से रकम उड़ाने का एक और नया तरीका खोज लिया है। ये क्रिमिनल बैंक ऑफिसर बनकर आपको फोन करेंगे, आपसे एटीएम कोडवर्ड पूछेंगे। इसके बाद मोबाइल पर आया ओटीपी भी जान लेंगे। आपको पता भी नहीं चलेगा और अकाउंट से रुपये चोरी हो जाएंगे। ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक मामला कानपुर में सामने आया है।
कानपुर के साकेत नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी महेशचंद्र पांडेय से 57 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। मोबाइल पर मैसेज आने का बाद उन्हें पता चला तो साइबर सेल में शिकायत की। महेश चंद्र ने बताया कि निरालानगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उनका खाता है। बृहस्पतिवार दोपहर को किसी का फोन आया और खुद को पीएनबी मुख्य शाखा का कर्मचारी बताया। कहा कि आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया। दोबारा एटीएम चालू कराने के नाम पर उनसे एटीएम कार्ड का नंबर पूछ लिया। इसके बाद उन्होंने मोबाइल पर आया ओटीपी भी बता दिया। करीब आधा घंटा बाद उनके मोबाइल पर पांच बार में 57 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।