फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crooks robbing truck driver-helper fled thrown

ट्रक लूटकर भागे बदमाश चालक-खलासी को फेंका

Sat, 06 Feb 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Crooks robbing truck driver-helper fled thrown

मूसानगर (कानपुर देहात) इलाके से ट्रक लूटकर भागे बदमाश चालक और खलासी को घाटमपुर इलाके में फेंककर चले गए। ट्रक को पनकी (कानपुर) थानाक्षेत्र में बरामद लिया गया है। जबकि अधिकारियों के निर्देश पर थाना घाटमपुर में घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गांव दमी थाना अकरबाद जिला (अलीगढ़) निवासी छोटेलाल पुत्र विजय सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात वह खलासी जगेंद्र सिंह (22) के सात ट्रक में परचून का सामान लादकर दिल्ली से वाराणसी जा रहा था। रात करीब 10 बजे वह थाना मूसानगर (कानपुर देहात) के चपरघटा गांव स्थित सेंगुर नदी के पुल पर पहुंचा।
विज्ञापन


बताया कि पुल के दूसरे छोर पर सफेद रंग की बोलेरो खड़ी थी। वहीं, खड़े युवकों ने टार्च की रोशनी का सिग्नल देकर ट्रक रुकवाया और चार युवक ट्रक में सवार हो गए। इसके बाद चालक को जबरन सीट से उतारने के बाद एक युवक ड्राइवर की सीट पर बैठ गया। चालक और खलासी को कब्जे करने के बाद उनके ऊपर कंबल डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने चालक के पास 10 हजार रुपये नगद और उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया। ट्रक चालक ने बताया कि बदमाश ट्रक लेकर घाटमपुर-गजनेर रोड पर पहुंचे। आगापुर गांव के पास चालक को और उससे कुछ आगे गजनेर थाने की सीमा पर खलासी को फेंकने के बाद माल समेत ट्रक लूट ले गए।

कुछ देर बाद चालक किसी तरह आगापुर गांव पहुंचा और वहां एक घर जाकर  मकान मालिक को सारी घटना बताकर सहायता मांगी। वहीं से उसने100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। चालक ने बताया कि ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा था। उसको बंद करते ही ट्रक शहर के पनकी थानाक्षेत्र में एक जगह अपने आप रुक गया।


यह देख बदमाश ट्रक को छोड़कर भाग निकले। इधर, ट्रक लूट की घटना और चालक-खलासी को घाटमपुर क्षेत्र में फेंके जाने की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर थाना घाटमपुर में लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। ट्रक को माल समेत पनकी थानाक्षेत्र में बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed