फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   criminal escaped from prison caught

जेल से भागा शातिर ‘लालबत्ती’ ऐसे हुआ गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2016 10:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
criminal escaped from prison caught
नरेंद्र उर्फ लालबत्ती, कब्जे से बरामद बिना नंबर की पल्सर बाइक - फोटो : अमर उजाला
छह महीने पहले कानपुर सेंट्रल जेल की दीवार कूदकर फरार पांच हजार के इनामी अपराधी नागेंद्र राजपूत उर्फ लालबत्ती को घाटमपुर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की पल्सर बाइक, 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।  आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर भी झोंका था। 
विज्ञापन


कोतवाली के ग्राम गनेशीपुर (साढ़) निवासी नागेंद्र राजपूत पुत्र शिवनरायण राजपूत चोरी और लूट के मामले में जेल में बंद था। गत 26 जून की शाम कैदियों की गिनती के समय वह अपने साथी जाजमऊ (कानपुर) निवासी इश्तियाक के साथ जेल की दीवार पर चढ़ने के बाद नीचे कूद गया। उस दौरान इश्तियाक की कमर में चोट लगने से वह नहीं भाग पाया, जबकि, नागेंद्र उर्फ लालबत्ती फरार हो गया। पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी। साथ ही इस फरार अपराधी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


घाटमपुर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार की भोर वह सचौली गांव के पास साढ़ चौकी इंचार्ज विजय शुक्ला और हमराहियों के साथ गत माह कुड़नी कस्बे के पेट्रोल पंप में हुई लूट की घटना के बारे में विचार-विमर्श कर रहे थे। तभी उनको जानकारी मिली कि जेल से फरार आरोपी लालबत्ती इधर ही आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने निवादा-उजागर गांव की ओर जाने वाली रोड पर नाकेबंदी कर ली। इसी दौरान बिना नंबर वाली लाल रंग की पल्सर बाइक से नागेंद्र आता दिखा। पुलिस दल को देख वह बाइक छोड़कर तमंचे से फायर करता हुआ भागा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, चार कारतूस भी मिले। वहीं बिना नंबर की बरामद बाइक के चोरी की होने की आशंका है।


कोतवाल ने बताया कि आरोपी नागेंद्र उर्फ लालबत्ती के खिलाफ थाना महराजपुर, बिधनू और कोतवाली घाटमपुर में वाहन चोरी, शस्त्र अधिनियम और लूट के आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं, उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed