फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   criminal boy arrested by fatehpur police

ये सिरफिरा लड़का खुद को कहता है ‘खलनायक’, इसके कारनामों से सब परेशान

Wed, 01 Mar 2017 01:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
criminal boy arrested by fatehpur police
पुलिस हिरासत में अपनी गर्दन काटने वाला रिजवान
22 साल का रिजवान नाम का ये लड़का खुद को सबसे बड़ा खलनायक कहता है। इसके कारनामों से घरवालों से लेकर पूरा मोहल्ला परेशान है। मंगलवार को रिजवान हथियारों से लैस होकर अपने पिता और भाईयों से झगड़ा करने लगा। घर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ा तो बड़े ही शातिराना अंदाज में रिजवान ने अपनी गर्दन चाकू से काट ली। उसके बाद रिजवान का तमाशा देख सब हैरान रह गए।  
विज्ञापन


रिजवान फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहेरा सादात गांव निवासी मोहम्मद अंसार का बेटा है। परिजनों ने बताया कि रिजवान पांच भाइयों शाहनवाज, महताब, गुफरान, इकराम में तीसरे नंबर का है। रिजवान घरवालों से लड़ाई करता है। मंगलवार को पिता व बड़े भाई से विवाद हो गया। इस पर वह तमंचा और चाकू ले आया। उसने घरवालों से मारपीट की। तभी घरवालों की सूचना पर यूपी-100 पहुंच गई। मौके से रिजवान को अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके हाथ से चाकू और तमंचा छीन लिया। पुलिस सुल्तानपुर घोष थाने आरोपी को लेकर पहुंची। तभी उसने छिपाकर रखे चाकू से गर्दन रेत ली। इससे थाने में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उससे चाकू छीना। जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज कर डाक्टरों ने टांके  लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हालत में सुधार हुआ। जिला अस्पताल में रिजवान ने बताया कि घर में विवाद होने पर उसे मारपीट कर बंद कर दिया। उसका पिता ने हाथ पकड़ा और भाई शाहनवाज ने गर्दन में चाकू मारकर घायल कर दिया। सीओ अतुल चौबे ने बताया कि आरोपी को थाने में यूपी-100 ने उतारा था। रिजवान चाकू पैर में छिपाए थे। उसकी लिखापढ़ी में पुलिस कर्मी व्यस्त हो गए तभी उसने गर्दन पर चाकू से वार कर लिया। घरवालों से उसका झगड़ा प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ था। उसके पिता की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। 


हत्या के प्रयास में जा चुका है जेल
पुलिस की मानें तो रिजवान के आचरण से इलाकाई लोग भी खुश नहीं रहते हैं। उसने करीब एक साल पहले हलवाई की पत्नी को घर में घुसकर चाकू भोंक दिया था। उस मामले में कुछ माह पहले जेल से छूटा था। पुलिस कई बार उसकी धरपकड़ कर चुकी है। सीओ अतुल चौबे ने बताया कि आरोपी की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं। वह हत्या के प्रयास के आरोप में जेल भी जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed