फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crime against woman in farrukhabad by husband's friends

पति के दोस्तों ने की दगाबाजी, नशीली कचौड़ी खिलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म और लूट ले गए जेवर-नगदी

Tue, 16 Oct 2018 06:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 16 Oct 2018 06:42 PM IST
सार

- दंपति को बेहोश जेवर और नगदी पार की, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
- जयपुर में जरदोजी का काम करते समय बने थे दोस्त

विज्ञापन
Crime against woman in farrukhabad by husband's friends
डेमो पिक

विस्तार

पति के दोस्तों ने घर आकर नशीली कचौड़ी खिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म किया। इसके बाद घर में रखे जेवर और नगदी लूटकर ले गए। सुबह बच्चे के रोने पर पड़ोसी महिला घर पहुंची तब घटना का खुलासा हुआ। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक जरदोजी का काम करता है। वह जयपुर में काम करने गया था। वहां जयपुर के जिला आमेर के नाई की थड़ी निवासी शाहिद उर्फ विक्की और जावेद से दोस्ती हो गई। यह दोनों युवक भी जरदोजी का काम करते थे। करीब पांच साल पूर्व जयपुर से काम छोड़कर युवक घर फर्रुखाबाद चला आया और यहां जरदोजी का काम करने लगा। 
विज्ञापन


सोमवार की शाम को शाहिद और जावेद घर आए और कहा कि फर्रुखाबाद में कुछ लोगों से भुगतान लेना है। युवक ने दोनों दोस्तों को घर में रोक लिया। शाम को सभी लोगों ने खाना खाया। इसी दौरान शाहिद और जावेद ने बैग से कचौड़ी निकाली और दंपति को खाने के लिए दी। कचौड़ी खाने के कुछ देर बाद दंपति बेहोश हो गए। मंगलवार सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुनकर महिला किरायेदार घर में गई। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और दंपति बेहोशी हालत में पड़े हुए थे। महिला के शरीर व गाल पर निशान बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। तभी युवक का भांजा आ गया और उसने दंपति को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर युवक ने बताया कि उसके घर आए दो दोस्तों ने नशीली कचौड़ी खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे 1.50 लाख रुपये के जेवर व 22 हजार रुपये चोरी कर ले गए। युवक की पत्नी ने बताया कि बेहोशी हालत में युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सिविल अस्पताल लिंजीगंज में महिला व उसके पति का मेडिकल परीक्षण कराया। 

डॉ. दीपक कटारिया ने युवक और डॉ. आशा अरोड़ा ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण किया। डा. आशा ने बताया कि महिला की स्लाइड बनाई गई है। जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।


नशीली कचौड़ी को नहीं लिया कब्जे में
पुलिस ने युवक के घर से नशीली कचौड़ी को कब्जे में नहीं लिया। सीओ सिटी रामलखन सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी को जांच पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed