फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Colonel misdeed Russian woman in a state of unconsciousness

कानपुर: बेहोशी की हालत में रूस की महिला से कर्नल ने किया था दुष्कर्म, उस रात पार कर दी थीं सारी हदें

Wed, 16 Dec 2020 12:19 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Dec 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Colonel misdeed Russian woman in a state of unconsciousness
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कर्नल नीरज गहलोत ने दस दिसंबर की रात सारी हदें पार कर दी थीं। पहले पीट-पीट कर पीड़िता को बेहोश कर दिया था और फिर बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया था। जब उसके पति को होश आया तो उसने उसको धक्का देकर कमरे से बाहर किया और पत्नी को लेकर वहां से गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने बयानों में इसका जिक्र किया है। पीड़िता कहना है कि जब कर्नल उसको बेडरूम में खींचकर ले गया तो उसने विरोध करना शुरू किया। वह चीखी चिल्लाई लेकिन उसके पति बेहोश थे, इसलिए वो मदद नहीं कर सके।
विज्ञापन


इसी दौरान कर्नल नीरज ने उसको घूसों से मारने लगा। जिससे वो बेहोश हो गई। तब उसने पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। डीएनए जांच के लिए सैंपल भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्ड ड्रिंक में मिलाया था नशीला पदार्थ
पीड़िता के मुताबिक उसने कोल्ड ड्रिंक पी थी। जबकि कर्नल ने शराब पी। इतनी जल्द उसके बेहोश होने के पीछे आशंका है कि कर्नल ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया था। इसलिए उसको काफी देर बाद होश आया। हालांकि पुलिस की जांच में अभी तक ये सामने नहीं आ पाया है कि आखिर में कर्नल ने बेहोश करने के लिए क्या मिलाया या क्या खिलाया।


बेखौफ था कर्नल, ड्यूटी भी कर रहा था
शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम देने के बावजूद कर्नल को जरा भी अफसोस नहीं था। छुट्टी से वापस लौटने के बाद उसने ड्यूटी ज्वाइन कर लिया था। एक तरफ पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर कागजी कार्रवाई कर रही थी तो दूसरी तरफ कर्नल बेखौफ होकर नौकरी कर रहा था। जैसे ही पीड़िता के बयान दर्ज हुए और वो अपने बयान पर कायम रही वैसे ही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed