फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Climbing businessman shot in store

दुकान में घुस कारोबारी को गोली मारी

Wed, 29 Jun 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Climbing businessman shot in store
कारोबारी को गोली मारे जाने से दुखी उनकी पत्नी बीना व बेटी सैफाली। - फोटो : amarujala
कानपुर। जेके कालोनी में मंगलवार दोपहर दो युवकों ने दुकान में घुसकर पेंट कारोबारी के सीने में गोली मार दी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक गोली फेफड़े में फंसी है। कारोबारी ने हमलावरों की पहचान कर ली है। घायल दामाद की कंपनी में मैनेजर भी हैं आैर वहां हुए करोड़ों के घोटाले की पैरवी कर रहे थे। फोरेंसिक टीम ने 315 बोर की एक गोली भी बरामद की है, वहीं देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार भ्‍ाी कर लिया।
विज्ञापन

 थाना चकेरी के जेके कालोनी निवासी अनूप खन्ना (58) की घर में ही पेंट की दुकान है। परिवार में बुजुर्ग पिता, पत्नी बीना, बेटा शिवम, बेटी शेफाली और वैशाली हैं। बेटा पूना में साॅफ्टवेयर इंजीनियर, वैशाली की शादी दिल्ली में और शेफाली की शादी शहर के बड़े केमिकल व्यापारी ग्वालटोली निवासी अजय कुमार से हुई है। अजय के पिता प्रोफेसर गिरिजाशंकर यश भारती से सम्मानित नामी शिक्षाविद हैं और मेरठ यूनिवर्सिटी के डीन भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

घर में पेंट की दुकान के साथ अनूप खन्ना अपने दामाद अजय की कंपनी में जनरल मैनेजर भी हैं। सुबह 8:30 से 10:30 तक दुकान में इसके बाद अपने दामाद के ऑफिस और फैक्ट्री का काम देखते हैं। मंगलवार सुबह 8:30 बजे उन्होंने दुकान खोली जिसके कुछ देर बाद ही दो युवक दुकान में आए और पेंट के दामों के बारे में पूछताछ करने लगे। अनूप युवकों को दाम बता ही रहे थे कि तभी युवकों ने कमर से तमंचा निकाला और अनूप पर गोली चला दी। एक गोली अनूप की छाती में दाहिनी तरफ और दूसरी पेंट के डिब्बे में लगी। गोली लगते ही अनूप गिर गए। हमलावर तीसरे साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर एकत्र हुए परिजन कारोबारी को तिलक नगर के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। उधर, दिनदहाड़े व्यापारी पर हुई फायरिंग की सूचना पाकर एसपी पूर्वी सोमेन बर्मा, एएसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एसओ चकेरी आलोक यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल के पिता ने चकेरी थाने में घटना की तहरीर दी है। अस्पताल में अनूप ने विवेक त्रिपाठी और अजय श्रीवास्तव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पीड़ित की ओर से हमलावर युवकों को पहचानने की बात कही गई है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed