{"_id":"58b81efc4f1c1bbb06830844","slug":"child-murder-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक और बच्चे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, 24 घंटे में दूसरी घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और बच्चे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, 24 घंटे में दूसरी घटना
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
बच्चे की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे के अंदर बांदा में एक और बच्चे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारा कौन है इसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस हत्यारे के सुराग तलाश रही है। मामला यूपी के बांदा जिले का है। बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के उमरेहंडा गांव निवासी बाबूलाल यादव अपनी पत्नी विद्या देवी और पुत्र व पुत्रियों के साथ बुधवार को सुबह मसूर की फसल काटने खेत गए थे। घर पर अजय यादव उर्फ भारत (9) और उसकी छोटी बहन गुड्डन थे। शाम को दोनों घर के बाहर खेल रहे थे। बहन गुड्डन किसी काम से घर के अंदर चली गई। लौटकर आई तो अजय नदारद मिला। देर शाम खेत से घर आए माता-पिता को अजय के लापता होने की जानकारी दी। पिता समेत अन्य परिजनों ने लापता अजय की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ मिला शव
murder in banda
काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। रात लगभग 10 बजे पिता ने अजय का शव बगल में खंडहरनुमा मकान के आंगन में अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ देखा। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव के नजदीक कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया हंसिया बरामद किया। मृतक के गले और सीने में धारदार हथियार के गहरे जख्म थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता बाबूलाल का कहना है कि हत्या किसने और क्यों की? उसे नहीं मालूम। उसकी गांव में किसी से रंजिश भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म छिपाने या खजाने की लालच में तो नहीं ली जान
डेमो पिक
बालक की हत्या कहीं दुष्कर्म के बाद तो नहीं की गई? या तांत्रिकों ने खजाने के लालच में कहीं बालक की बलि तो नहीं दी? बालक की हत्या पर यह दो सवाल ग्रामीणों के जेहन में मंडरा रहे हैं। बालक का शव जिस घर से बरामद हुआ है वह मृतक के चचेरे बाबा का है। वह गांव के नजदीक स्थित पुरवा में सपरिवार रहते हैं। मरम्मत आदि न होने से मकान खंडहर में तब्दील हो गया। शव के नजदीक एक गड्ढे में काफी खून भरा था। इससे लोगों को आशंका है कि खजाने के लालच में बलि तो नहीं की गई। अर्द्धनग्न हालत में शव मिलने पर लोगों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। जबकि पुलिस ने शव के नजदीक मृतक के पैंट-शर्ट बरामद किए हैं। उधर, थानाध्यक्ष महेश सिंह का कहना है कि दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई जाएगी। हालांकि उन्होंने बलि की बात से इनकार किया। कहा कि उनकी जांच हरेक बिंदु पर चल रही है।
24 घंटे के अंदर दूसरे बच्चे की हत्या
रोते बिलखते मृतक बच्चे के परिजन
बांदा जिले में बुधवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी। ननिहाल आए भांजे की मामा ने पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी थी। शेखूपुर (पैलानी) गांव निवासी भैरम प्रजापति की पत्नी सुमन तीन पुत्रों के साथ मकर संक्रांति पर चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव अपने मायके आई थी। फसल कटाई की वजह से वह मायके में ही रुक गई। मंगलवार को शाम मामा अशोक कुमार बिस्किट खिलाने के बहाने भांजा वीरू (5) को अपने साथ ले गया। घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर ले जाने के बाद खेत में मामा ने पत्थरों से सिर कूचकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्यारा अभी तक फरार है।