फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   child deaths in the leakage cylinder fires

लीकेज सिलेंडर में आग, बच्चे की मौत

Thu, 30 Apr 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 30 Apr 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
child deaths in the leakage cylinder fires
कोहना के मन्नीपुरवा मुहल्ले में बुधवार शाम लीकेज सिलेंडर से आग लगने से घर के अंदर सो रहे 11 साल के बालक की जलने से मौत हो गई। लपटों से दो घरों की गृहस्थी भी खाक हो गई। बच्चे को बचाने की कोशिश में पिता भी झुलस गए।  मन्नीपुरवा में अक्षय गौतम अपनी पत्नी और तीन बेटों के साथ रहता है।
विज्ञापन


बुधवार शाम पत्नी खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। बेटा शिवम कमरे में सोया था। इसी बीच अचानक रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। पहले परिवार के लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल न हो पाने पर बाहर भाग आए।
विज्ञापन


किसी को यह ध्यान नहीं रहा कि शिवम भीतर ही सो रहा है। तब तक शिवम की चीखें आने लगीं। पिता अक्षय शिवम को बचाने के लिए भीतर घुसा। आस-पास के लोग पानी से आग बुझाने में जुटे। फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक शिवम को बाहर निकाला जा चुका था। उसकी नब्ज थम चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पौन घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। रात में एडीएम सिटी अविनाश सिंह, तहसील की टीम, सपा विधायक सतीश निगम परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इलाकाई लोगों ने 100 नंबर पर फोन उठने के बाद काट देने और फायर ब्रिगेड के डेढ़ घंटे बाद पहुंचने की शिकायत की। कर्नलगंज सीओ विवेक त्रिपाठी ने कहा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed