{"_id":"58dbee0a4f1c1b034d63e123","slug":"cheater-arrested-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगने वाला कानपुर में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगने वाला कानपुर में गिरफ्तार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ठग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में नौकरी के नाम पर ठगने वाले जालसाज को कानपुर पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। ठग की पत्नी और रैकेट का सरगना पुलिस छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया ठग बेरोजगारों से अब तक लाखों रुपये हड़प चुका है। पुलिस को उसके पास से छह लाख की नगदी, दर्जनों पासपोर्ट और फर्जी वीजा समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
कानपुर के सिविल लाइंस में सोफियाज टेस्ट ट्रेड सेंटर नाम से ऑफिस है। जिसका डायरेक्टर नितिन घई नाम का जालसाज है। कंपनी में स्वरूपनगर के गुरुप्रीत सिंह और उनकी पत्नी कमलजीत कौर काम करती हैं। तीनों बेरोजगारों को विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये हड़पते हैं। वे बेरोजगारों को फंसाने केलिए अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करते हैं। जिसके जरिए उन्होंने गोरखपुर और बिहार से करीब सौ युवकों को जाल में फंसा लिया। इसके बाद उन्होंने वीजा केनाम से हर युवक से उसका पासपोर्ट और 25 से 30 हजार रुपए जमा करा लिए हैं। इसके बाद उन्होंने युवकों को डाक के जरिए फर्जी वीजा और ज्वाइनिंग लेटर भेज दिया। जब युवक एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्होंने ठगी का पता चला। उन्होंने यहां एसएसपी से शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने बुधवार की शाम को ऑफिस में छापा मारकर गुरुप्रीत को दबोच लिया, जबकि उसकी पत्नी कमलजीत और रैकेट का सरगना नितिन घई फरार है। उनकी तलाश में पुलिस दबिश मार रही है। सीओ क्राइम विवेक त्रिपाठी ने बताया कि ऑफिस से छह लाख की नगदी, 42 पासपोर्ट और दर्जनों फर्जी वीजा बरामद हुआ है।