{"_id":"5a0c51344f1c1bce408b6e2b","slug":"candidate-attacked-on-voter","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी ने वोटर को गालियां देने के बाद मारा त्रिशूल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रत्याशी ने वोटर को गालियां देने के बाद मारा त्रिशूल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर राठ नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ने पक्ष में वोट न करने की बात को लेकर एक व्यक्ति को गालियां देते हुए त्रिशूल मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाना राठ में तहरीर दी है।
दीवानपुरा निवासी मनीराम ने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढे नौ बजे वह अपने घर जा रहा था। उरई बस स्टैंड स्थित रामबाग मंदिर के पास पहुंचा ही था तभी रास्ते में खडे़ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मानसिंह बाबा ने अपने साथियों के साथ उसे रोक लिया। बताया कि आरोपी उसे गाली देने लगे। जब उसने रोका तो उसे त्रिशूल मार दिया। युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। बताया कि किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। मनीराम का आरोप है कि मानसिंह बाबा नगर पालिका राठ से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहा है और उससे वोट देने के लिए कहा। जिस पर उसने मना कर दिया। इसी बात से आक्र्तोशित होकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ रास्ते में रोककर उसे मारपीटा है। कोतवाल शैलकुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।