फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   butcher cut banned animal in own home

चोरी छिपे कसाई ने अपने घर में ही काट दिया प्रतिबंधित पशु

Tue, 28 Mar 2017 10:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
butcher cut banned animal in own home
कसाई अपने घर में प्रतिबंधित जानवर काट दिया - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में डेरापुर थाने की पुलिस ने शाम करीब 8 बजे नई बस्ती मोहल्ले के एक मकान में छापा मारा। इस दौरान कटा हुआ मांस, खाल, पशु काटने के औजार मौके से बरामद हुए। मौके से पशु काटने वाले भाग निकले।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुशील पाराशर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि  मूंगीसपुर कस्बे की नई बस्ती मोहल्ले के निवासी नसीम कुछ साथियों के साथ अपने मकान में प्रतिबंधित गौवंश की हत्या कर उसके मांस को विक्रय के लिए ले जाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे। पुलिस उन्हें पकड़ने में असफल रही। पुलिस ने मकान की घेराबन्दी कर करीब 80 किलो मांस,पशु की खाल,  पूंछ तथा पशु काटने के प्रयोग में लाने वाले औजार- कुल्हाड़ी, चापड़,छुरी रस्सी आदि घटना स्थल से बरामद की है। इंचार्ज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल से पुलिस को देख कर भागने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। बरामद मांस को पशुचिकित्साधिकारी के पास मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed