फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bus driver murder in hameerpur

पत्नी-बेटी ने सरेआम चप्पलों से पीटा था, छह दिन बाद 'रहस्मय परिस्थितियों' में चली गोली से मौत

Tue, 07 Nov 2017 09:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Nov 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
bus driver murder in hameerpur
पुरानी फोटो जिसमें पत‌ि को चप्पलों से पीटती पत्नी, घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
तीन शादियां करने वाले यूपी रोडवेज के बस ड्राइवर को शौच जाते समय गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।  छह दिन पहली ही उसकी दूसरी पत्नी ने बस स्टैंड में सार्वजनिक रूप से चप्पलों और लात-घूसों से पीटकर उसे बेइज्जत किया था। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत के मामले में उसके भाई का आरोप है कि यह साजिशन हत्या कराई गई है। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है।
विज्ञापन


कस्बे के कमेला चमरौड़ा मोहल्ला निवासी रमेश वर्मा (40) राज्य परिवहन निगम में बस चालक के पद पर हमीरपुर डिपो में तैनात था। उसके दो पत्नियां थी। पहली शादी 1995 में शोभारानी से हुई थी। उससे दो पुत्र व एक पुत्री हुई। शोभा की मौत के बाद चंदपुरवा की रीना से उसने शादी की। जिससे तीन पुत्रियां पैदा हुईं। सभी बच्चे व पत्नी एक साथ रहते थे। लेकिन कुछ दिनों से उसके परिवार में उठापटक मची हुई थी। उसकी पत्नी रीना ने अपनी बच्ची को साथ लेकर मुख्यालय के बस स्टैंड में पति की चप्पलों से पिटाई की थी। जिससे वह खासा दुखी था। इतना ही नहीं पत्नी की शिकायत पर महिला पुलिस भी उसके यहां पहुंची थी। जिससे भी वह भयभीत था।
विज्ञापन

 

 

भाभी ने हत्या कराने की धमकी दी थी

bus driver murder in hameerpur
मौदहा में घटना स्थल पर मृतक के भाई से जानकारी करते सीओ 
उसके भाई बबलू ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार को दो बजे उसका भाई बरेड़ी नाले के उस पार प्लास्टिक का डब्बा लेकर शौच के लिए गया था। वह भी उसके पीछे-पीछे कुछ दूर का फासला बनाकर चलने लगा। क्योंकि उसकी भाभी ने भाई की हत्या कराने की धमकी दी थी। जिससे वह सभी लोग आशंकित थे। बताया कि जब वह शौच के लिए नाले की तरफ गया तो पहले से घात लगाए उसका साला रमेश निवासी चंदपुरवा व साढू जितेंद्र निवासी सुमेरपुर तथा भाभी रीना बैठे थे। इसी बीच फायर की आवाज सुनी।

 

जान बचाकर भागते देखा

bus driver murder in hameerpur
घटना स्थल पर मौजूद भीड़।  

उसने भाई को जान बचाकर भागते देखा। लेकिन गोली लगने से वह वहीं गिर गया। सभी आरोपी वहां से भाग निकले। कोतवाली प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला है। जिसमें खाली कारतूस फंसा मिला है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा कि अभी घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। इसी के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

बेटी के साथ पत्नी ने की पत‌ि की सरेआम चप्पलों से प‌िटाई, वजह जान चौंक जाएंगे    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed