फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutal murder of college manager in Kanpur

दिनदहाड़े कॉलेज मालिक की नृशंस हत्या, पहले लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी फिर गड़ासे से काट डाला

Wed, 02 Oct 2019 09:56 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Oct 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of college manager in Kanpur
कॉलेज मालिक की नृशंस हत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पनकी के दमगड़ा गांव में दिनदहाड़े बुधवार को सगे भाइयों ने कॉलेज मालिक की नृशंस हत्या कर दी। पहले गोली मारी और फिर गड़ासे सिर व चेहरे पर कई वार किए। उनके साथ मौजूद रिश्तेदार को बंदूक पर तान मारने की धमकी दे वहां से भगा दिया। हत्या से गांव में हड़ककंप मच गया। सूचना पर एसएसपी समेत अलाधिकारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। हत्यारोपियों के स्कूल से पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी श्रवण कुमार पाल(धनगर) (55) का गांव किनारे राम अवतार स्मारक इंटर कॉलेज व माता विद्या डिग्री कॉलेज है। वहीं पर वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक श्रवण लालपुर, कानपुर देहत निवासी अपने साढ़ू अनिल के साथ दोपहर को प्रतापपुर में स्थित चौड़िया माता के मंदिर में स्कूटी से भंडारा खाने गए थे। करीब तीन बजे वह वापस लौट रहे थे। तभी गांव किनारे स्थित डीआर ओम प्रकाश पब्लिक स्कूल के सामने स्कूल के मालिक व पूर्व प्रधान के बेटे धर्मेंद्र व अमित ने श्रवण के सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन

वहीं अनिल पर बंदू तानी और वहां से भागने को कहा। उसके बाद दोनों ने मिलकर श्रवण को गड़ासे से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी अपने स्कूल में गए, बंदूक रखी और फिर ताला डाल भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर स्कूल के भीतर घुसी और वहां से बंदूक बरामद की। हालांकि अभी गड़ासा नहीं मिला। फोरेंसिक जांच में बंदूक से गोली चलने की पुष्टि हुई।

रेकी कर वारदात को दिया अंजाम
सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में अनिल ने बताया कि घटना स्थल से करीब पचास मीटर दूर एक कार में हत्यारोपियों का चचेरा भाई व दो अन्य लोग भी मौजूद थे। अनिल की माने तो वह कार उनके पीछे मंदिर से ही लगी थी लेकिन उस दौरान ऐसा कुछ शक नहीं हुआ। पर, हत्या के बाद उनको इसका एहसास हुआ।

लोकसभा चुनाव लड़ चुका है मृतक
श्रवण कुमार राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। परिजनों के मुताबिक लोकसभा चुनाव-2019 में श्रवण गरौठा, जिला जालौन से चुनाव भी लड़ा था। वारदात के बाद गांव में हुजूम उमड़ा। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए कई थानों का फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है।

हत्यारोपियों की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अगर अन्य किसी की भूमिका सामने आएगी, तो उन पर कार्रवाई होगी।
- अनंत देव, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed