{"_id":"5f86acc38ebc3edc1f663e39","slug":"brutal-murder-of-a-watchman-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: आढ़त की दुकान की रखवाली कर रहे चौकीदार की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बांदा: आढ़त की दुकान की रखवाली कर रहे चौकीदार की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 14 Oct 2020 01:33 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले के अतर्रा में गल्ला आढ़त परिसर में सोते समय वृद्ध चौकीदार की हत्या कर दी गई। हत्या सिर पर सरिया मारकर और गला घोटकर दी गई। हत्यारों की मंशा फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी। कयास लगाया जा रहा है कि आढ़त में चोरी की नीयत से आए बदमाशों ने चौकीदार के जाग जाने पर उसका कत्ल कर दिया।
आढ़त का कोई सामान चोरी नहीं हुआ। पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। नेशनल हाईवे किनारे पेट्रोल पंप के पास गल्ला व्यापारी की आढ़त/फर्म में खम्हौरा गांव के काशी प्रसाद कुशवाहा (65) पुत्र रामनारायण पांच साल से चौकीदार करते थे।
मंगलवार की रात आढ़त परिसर में पलंग पर सो रहे थे। रात में किसी समय बदमाशों ने हत्या कर दी। सुबह रक्तरंजित शव पलंग के नीचे पड़ा मिला। नजदीक में लोहे की सरिया और मृतक का डंडा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
उसी की साफी से गला भी घोटा गया था। बदमाश दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। शटर तोड़ने का भी प्रयास किया। हालांकि आढ़त के गोलक में रखा लगभग 15 हजार रुपये सहित सभी सामान सुरक्षित पाया गया है।

कयास लगाया जा रहा है कि बदमाशों को पहचान लेने से काशी प्रसाद की हत्या कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपर एसपी महेंद्र प्रताप चौहान, क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी भी फोर्स के साथ मौजूद थे।
इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। मृतक के पास गांव में 8 बीघा भूमि बताई गई है। मृतक की पत्नी गुड़िया ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चार माह पूर्व भी हुई थी चौकीदार की हत्या
नगर में चौकीदार की हत्या की यह दूसरी घटना है। चार माह पहले 10 जून की रात नेशनल हाईवे किनारे बदौसा रोड पर नवल किशोर शिवहरे की राइस मिल में इसी मिलती-जुलती तर्ज पर वहां सो रहे 70 वर्षीय चौकीदार प्रभुदयाल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। मिलती-जुलती तर्ज पर हत्या की दो घटनाओं को लेकर आढ़तियों और व्यापारियों सहित आम नागरिकों में दहशत है।