{"_id":"5cf8ba52bdec220726688882","slug":"brother-killed-brother-in-the-greed-of-property-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जायदाद के लालच में छोटे भाई ने बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी फिर पुलिस के सामने कबूला जुर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: जायदाद के लालच में छोटे भाई ने बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी फिर पुलिस के सामने कबूला जुर्म
Thu, 06 Jun 2019 12:51 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जायदाद के लालच में बुधवार देर रात छोटे भाई ने बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद किया है ।
यह घटना बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हा माफी गांव की है। यहां बुधवार देर रात शिवचरन उपाध्याय ने घर के बाहर लेटे अपने बड़े भाई के सिर पर हथौड़े से कई वार किए और साफी से गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी हत्या के बाद बगल में बने अपने घर पर जाकर सो गया।
सुबह भाई नत्थू की पत्नी ने घर का दरवाजा खोला तो जेठ को मृत देख चींखने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने भीड़ में मौजूद मृतक के हत्यारोपी भाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मौके से भूसे के ढेर में पड़ी हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
रामबरन,नत्थू व शिवचरन तीन भाई हैं। मृतक रामबरन अविवाहित था तथा अपने भाई नत्थू के साथ रहता था। जबकि छोटा भाई शिवचरन अपने बच्चों के साथ बदौसा में किराए के मकान में रहता था।
मृतक रामबरन अपने हिस्से की लगभग छह बीघे जमीन भाई नत्थू के बड़े बेटे रामू के नाम करना चाहता था। यह बात छोटे भाई शिवचरन को नागवार गुजरी और उसने अपने अविवाहित बड़े भाई की हत्या की योजना बना डाली। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि भतीजे रामू की तहरीर पर चाचा शिवचरन के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है।