{"_id":"5fd4e5370f9e307a047caac8","slug":"boyfriend-murdered-student-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: प्रेमी ने की थी छात्रा की हत्या, शादी से इनकार पर घोटा था गला, मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उन्नाव: प्रेमी ने की थी छात्रा की हत्या, शादी से इनकार पर घोटा था गला, मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया
Sat, 12 Dec 2020 09:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के काजीपुर कच्छ गांव में गुरुवार रात हुई छात्रा की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। आरोपी की छात्रा से दोस्ती थी। वह शादी का दबाव बना रहा था। आरोपी के अनूसूचित जाति के होने से छात्रा ने शादी से इनकार कर दिया था। इस पर उसी के दुपट्टे से गला घोट दिया था।
छात्रा का मोबाइल लेकर भागे युवक को पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मुन्नूलाल शर्मा की बेटी शुक्रवार सुबह घर में चारपाई पर मृत मिली थी।
उसकी गला घोटकर हत्या की गई थी। एसओ जितेंद्र सिंह ने मृतका के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया तो आखिरी लोकेशन मृतका के घर से 6 किमी दूर रणधीरखेड़ा के मजरा इस्माइलपुर नौगवां की मिली। पुलिस ने मृतका के परिजनों से बात की तो उन्होंने वहां रहने वाले राहुल रैदास के अक्सर घर आने की बात बताई।
विज्ञापन
कड़ी जुड़ते ही पुलिस ने राहुल को उसके घर से हिरासत में लिया और पूछताछ की। राहुल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की पर सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और लक्ष्मी से प्रेम संबंध की बात स्वीकार की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अनुसूचित जाति का है।

इसको लेकर लक्ष्मी ने उससे शादी से इनकार कर दिया था। गुरुवार रात उसे घर में अकेला देख उसके घर पहुंच गया और शादी करने को कहा। फिर इनकार पर गुस्से में आकर उसके मुंह में कपड़ा भर दिया और दुपट्टे से गला घोट दिया।
हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार राहुल सड़क निर्माण के दौरान गिट्टी मिक्सर मशीन चलाता है। एक साल पहले वह मृतका लक्ष्मी के गांव में सड़क निर्माण करने गया था। इसी दौरान उसकी छात्रा से मित्रता हो गई थी।
दुष्कर्म के आरोप में जा चुका जेल
पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल ने 20 दिसंबर 2013 को गांव की किशोरी से दुष्कर्म किया था। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को 10 दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 31 मई 2016 को न्यायालय से 10 साल की सजा सुनाई गई थी। आरोपी के परिजनों ने उच्चन्यायालय में अपील की थी। इस पर उसे जमानत मिल गई थी। तब से वह बाहर था।