फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boosted by dacoits in border areas in uttar pradesh and madhya pradesh

यूपी-एमपी के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा 'डकैतों का उत्पात', शिक्षकों को अगवाकर मांगी 5-5 लाख फिरौती

Sun, 24 Dec 2017 09:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
 boosted by dacoits in border areas in uttar pradesh and madhya pradesh
डेमो पिकशिक्षकों के अपहरण के बाद पुलिस ने कांबिंग तेज की
उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में डकैतों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को डकैतों ने दो शिक्षकों को अगवा कर लिया। इनके परिजनों से पांच-पांच लाख की फिरौती मांगी है। इससे पहले 16 दिसंबर को चाचा-भतीजे को अगवा किया था। ये शनिवार को घर लौट आए। चर्चा है कि ये लोग फिरौती देकर छूटे हैं। 
विज्ञापन


मानिकपुर सीमा से सटे मध्य प्रदेश के रीवा जिले के हरदौली गांव निवासी सुरेश पटेल व उसके भतीजे तारेश को 16 दिसंबर की रात खेत पर काम करते समय डाकू रजुआ यादव व महेंद्र पासी ने अगवा कर लिया था। इनके परिजनों से 11 लाख रुपये मांगे थे। पुलिस इनकी खोजबीन में जुटी थी कि शुक्रवार शाम मध्य प्रदेश के चित्रकूट जिले के नयागांव थाना स्थित प्राथमिक विद्यालय थर पहाड़ से घर लौट रहे टेढ़ी गांव निवासी शिक्षक फूलसिंह गौड़ (40) एवं रामप्रताप पटेल (35) को डकैतों ने अगवा कर लिया। इन्हीं के मोबाइल से परिजनों से बात कर पांच-पांच लाख रुपये तैयार रखने को कहा। परिजन कुछ सवाल करते, इससे पहले ही फोन कट गया। इसके बाद से दोनों मोबाइल के स्विच ऑफ हैं। 
विज्ञापन

नयागांव थाना प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस सती अनुसुइया, थर पहाड़ और आसपास के जंगलों में शिक्षकों की तलाश कर रही है। शिक्षकों के परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। अज्ञात डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैै। दूसरी ओर 16 दिसंबर को अगवा चाचा-भतीजे शनिवार तड़के घर लौट आए। रीवा एसपी ललित शाक्यवार ने दावा किया कि शिक्षकों के अपहरण के बाद पुलिस ने कांबिंग तेज की है। इसी दबाव में डकैतोें ने चाचा-भतीजे को छोड़ा है, जबकि ग्रामीणों में फिरौती दिए जाने की चर्चा है। घर पहुंचे दोनों अपहृत किसी से बात नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed