फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bomb blast in kanpur medical college two injured

कानपुर मेडिकल कॉलेज में बम धमाका, दो घायल

Fri, 10 Mar 2017 05:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
bomb blast in kanpur medical college two injured
डेमो पिक
कानपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में दो बम धमाकों से दहशत फैल गई है। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। घायलों को हैलट अस्पताल ले जाया जा रहा है। 
विज्ञापन


कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) के पूर्व प्राचार्य डॉ. आनंद स्वरूप कॉलेज परिसर में बने सर्वेन्ट क्वाटर में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक के बाद के दो धमाके हुए। इससे वहां दहशत फैल गई। विस्फोट से दो लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने बम के अवशेष जांच के लिए अपने पास रख लिए हैं। 
विज्ञापन


आतंकी गतिविधियों का केंद्र कानपुर होने की वजह से शहर में पहले से ही हाई अलर्ट है। कानपुर मेडिकल कॉलेज परिसर को पुलिस ने चारों ओर से घेर कर सुरक्षित कर लिया है। बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed