{"_id":"582c0ca64f1c1b58368ff54f","slug":"blast-in-transfarmer-4-people-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फटा, चार राहगिरों पर गिरा खोलता तेल, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर फटा, चार राहगिरों पर गिरा खोलता तेल, दो की हालत नाजुक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के खोलते तेल से झुलसा युवक
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के विधुत विभाग के उपकरणों की जर्जर हालत का हर्जाना आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। चकेरी थानाक्षेत्र के गांधी ग्राम इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
इलाके में बुधवार को विधुत सप्लाई करने वाले एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। फिर अचानक एक जोर का धमाका हुआ। विस्फोट से ट्रांसफार्मर का खोलता तेल चारों तरफ उड़ कर गिरा। इसी दौरान पास से गुजर रहे चार युवक इसकी चपेट में आ गए।
ट्रांसफार्मर का खोलता तेल जाजमऊ के कल्लूपुरवा निवासी फहीम(20), सब्जी विक्रेता अमित(32), बाइक सवार शिक्षक मुन्ना और साथी अशोक के ऊपर जा गिरा। चारों बुरी तरह झुलस गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने दो की हालत नाजुक बताई है। घटना के बाद संबंधित विद्युत विभाग व परिजनों को सूचित कर दिया गया है।