फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp legislator and station officer audio viral

ऑडियो वायरलः भाजपा विधायक ने एसओ से कहा,‘दिमाग सही करिये भाजपा की सरकार हो चुकी है’

Wed, 15 Mar 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
bjp legislator and station officer audio viral
भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रानू

विज्ञापन

ये सत्ता का नशा है या पुलिसवालों का ढीला रवैय्या जिसकी वजह से नये-नये विधायक बने माधवेन्द्र सिंह उर्फ रानू को एसओ की फोन पर जमकर क्लास लगानी पड़ी। बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुआ मामला रायते की तरह फैल गया। मामला यूपी के हरदोई जिले का है। 
अगली स्लाइड में देखें आखिर क्या कहा भाजपा विधायक ने...

 

ये है विधायक और सीओ के विवादित ऑडियो की बातचीत

bjp legislator and station officer audio viral
भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रानू

हरदोई सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रानू ने एसओ से फोन पर कहा कि मानसिकता बदलिये आपको ये पता नहीं है दिमाग सही करिये भाजपा की सरकार हो चुकी है। पीड़ित को भी पकड़ोगे बंद करोगे। एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कराएंगे। तुम्हारे खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराएंगे। होश में आ जाइये। जो तुमने सपा सरकार में लूटा है। शराब स्मैक, सट्टेबाजी कराते हो सबकुछ बंद कराऊंगा तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराऊंगा। पीड़ित सताया जा रहा है तुम कह रहे हो मेरे अंडर में नहीं है। थाने जाइये मुकदमा दर्ज कराइये। तुम्हें मेरी हैसियत नहीं पता मैं चीफ मिनिस्टर का आदमी हूं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस के अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे ​

bjp legislator and station officer audio viral
डेमो पिक

उत्तर प्रदेश की पुलिस के अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। सूबे में सरकार भले ही बदल गयी हो लेकिन अधिकारियो की मानसिकता नहीं बदली। ताज़ा मामला हरदोई के पाली थाना के ग्राम रम्पुरा खमरिया का है जहां सपा के दबंगों ने चुनावी रंजिश में दलित रामबेटी पत्नी मेवाराम के परिवार को घर में घुस कर दबंगों ने जमकर उत्पात किया और रामबेटी सहित पूरे परिवार की पिटाई कर दी। पीड़ित रामबेटी ने 100 नंबर पर फोन किया मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष के भतीजे विनीत को पकड़ कर थाने ले गए और एसओ पाली ने पीड़ित पक्ष को थाने से भागा दिया। पीड़ित का आरोप है हमने बीजेपी को वोट दिया इसी के चलते सपा के दबंगों ने हम लोगों को पीटा। इस मामले को लेकर जब पीड़ित पक्ष बीजेपी के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के पास गया। तब विधायक ने सीओ शाहाबाद अरविन्द वर्मा से बात की। तो सीओ सवायजपुर विधायक को कानून समझाने लगे। दोनों में हुयी बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है। 

विज्ञापन

विधायक माधवेन्द्र सिंह ने रखा अपना पक्ष  

bjp legislator and station officer audio viral
भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रानू
सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र सिंह और सीओ शाहाबाद अरविन्द वर्मा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक माधवेन्द्र सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि जिस तरह सीओ पूरे मामले से पल्ला झाड़ ले रहे थे उस हिसाब से तो डायल 100 न हुआ सुप्रीम बॉस हो गया, कुछ भी कर लेंगे, वो भी ये कह सकते थे कि मामले को पता कराता हूँ और जिसने अन्याय किया होगा उस पर कार्रवाई होगी। विधायक माधवेन्द्र उर्फ रानू का कहना है कि मेरे लिए अपने किसी शिकायतकर्ता की शिकायत और तकलीफ़ का संज्ञान लेना सत्ता का नशा नहीं है। आमजनों की तकलीफ को महसूस करना है बिना मसले को समझे उसे नकारात्मक रूप में पेश करना ठीक नही।

मामला राजनैतिक है

bjp legislator and station officer audio viral
डेमो पिक
विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू का इस मसले पर ये भी कहना है कि मामला राजनैतिक है। पीड़ित हरिजन की पिटाई सपा के कुछ दबंगों ने की थी जिसकी शिकायत उसने डायल 100 पर की पर पुलिसवाले उल्टा पीड़ित को ही उठा ले गए जिसकी गुहार पीड़ित के परिजनों ने विधायक से लगाईं सो उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। विधायक ने कहा कि ये सरकार आम लोगों की सरकार है।  हर वर्ग की सरकार है जो भी अधिकारी सपा के एजेंट की तरह काम करेगा और इस तरह से जिम्मेदारी से भागने की कोशिश करेगा , बरगलाने की कोशिश करेगा उन्हें जबाब देना पड़ेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed