फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP leader's body found in the garden in auraiya

यूपी: भाजपा नेत्री की हत्या, बाग में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 19 Jan 2020 12:17 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jan 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's body found in the garden in auraiya
भाजपा नेत्री की हत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में भाजपा नेत्री की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शनिवार शाम छह बजे घर से निकली भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष शिखा पाल पुत्री रामआसरे उर्फ नत्थू निवासी गांव रतवा का शव रात करीब नौ बजे गांव से दो किलोमीटर दूर सल्हापुर ककोर मार्ग पर यूकेलिप्टस के बाग में पड़ा मिला।
विज्ञापन


भाजपा नेत्री के साथ में गया सोलह वर्षीय गांव का ही युवक भी गायब है। घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर भाजपा नेत्री की बाइक पड़ी मिली है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री के परिजनों ने सल्हापुर ककोर मार्ग पर स्थित देशी शराब ठेके में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। ठेके का सेल्समैन ताला बन्दकर फरार है। रात में ही पहुंचे एडिशनल एसपी, सीओ व फॉरेंसिक टीम ने शराब ठेके का ताला तोड़कर घटना की जांच की। 

पता चला कि ठेके के पीछे की दीवार का रोशनदान तोड़कर होल बनाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed