फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike riders took the woman, were beaten

बाइक सवारों ने महिला को उठाया, पीटे गए

Wed, 16 Sep 2015 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 16 Sep 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bike riders took the woman, were beaten

इकतरफा प्रेम में बाइक सवार युवकों ने पनकी सी सेक्टर से फैक्ट्री से घर लौट रही महिला को अगवा किया और बर्रा आठ के रामगोपाल चौराहे के पास पब्लिक के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन


भीड़ ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की, तब तक मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया और महिला को लेकर थाने आ गई।

 पुलिस का कहना है कि महिला अपहरण और मारपीट की बात बता रही है, लिहाजा तहरीर लेकर आरोपियों बख्तौरी पुरवा निवासी निखिल और विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और मायके में रहती है। निखिल पहले भी उसके गले में दुपट्टा कसकर मारने की कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन


मंगलवार को फैक्ट्ी के बाहर निखिल ने तमंचा दिखाते हुए उससे कहा कि चुपचाप बाइक पर बैठ जाओ वर्ना बेटी को जान से मरवा दूंगा। महिला ने बताया कि  निखिल का एक दोस्त उसके साथ फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी के माध्यम से उसकी निखिल से मुलाकात हुई थी, और अब निखिल जबरन उससे संबंध बनाना चाहता था। उधर, जल संस्थान कर्मी के बेटे निखिल की माने तो महिला ने उसे फोन कर फैक्ट्री बुलाया और अपनी इच्छा से बाइक पर बैठी थी।

छात्रा को बंधक बनाने की सूचना से हड़कंप

बर्रा विश्वबैंक निवासी दो छात्राएं पार्लर में नौकरी भी करती हैं। सोमवार देर रात वह संचालिका के साथ्ा स्कूटी से लौट रही थी। संचालिका ने उन्हें कर्रही में उतार दिया। इसके बाद दोनों बहनें पैदल ही घर जाने लगीं।

रास्ते में युवकों ने छेड़खानी की तो वे घबराकर पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस वालों ने उन्हें घर छोड़ा। सीओ गोविंद नगर विशाल पांडेय का कहना है कि संचालिका की भूमिका संदिग्ध लग रही है। पुलिस को गलत सूचना दी गई थी।

किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी फरार
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से उसके सौतेले पिता के साथ आए एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। ग्रामीणों ने सौतेले पिता को धुना फिर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी फरार हो गया है। किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

किशोरी ने घटना बयां करते हुए पुलिस बताया कि पिता की मौत के बाद मां ने दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया। मंगलवार को सौतेला पिता अपने साथ एक व्यक्ति  को लेकर आया और उसे डांटने लगा। तभी पीछे सौतेले पिता के साथ उक्त व्यक्ति भी कमरे में आ गया। उसने उसको पकड़ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। शोर पर मां आ गई।

विरोध करने पर उसने मां से मारपीट कर दी। ग्रामीण दौडे़ तो आरोपी भाग निकला। सौतेले पिता ने शांत रहने को कहा। ग्रामीणों ने सौतेले पिता को पीटा। पुलिस ने सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया।


आरोपी की जानकारी करने पर उसने पहचान होने से मना कर दिया। ग्रामीणों में किशोरी के सौतेले पिता के खिलाफ आक्रोश है। कोतवाल अंबरीश यादव ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। किशोरी को उसकी मां अपने साथ ले गई है तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed