फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Beloved murder of girlfriend's husband

प्रेमी ने की प्रेमिका के पति की हत्या

Tue, 28 Apr 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 28 Apr 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
Beloved murder of girlfriend's husband
बिठूर से 21 अप्रैल से लापता किसान हरीश चंद्र निषाद की हत्या उनकी पत्नी के प्रेमी सर्वेश ने की थी। वारदात की साजिश में पत्नी भी शामिल थी। सर्वेश ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को शराब पिलाने के बाद हरीश चंद्र के सिर पर फावड़े से प्रहार किया और उसे जाजमऊ टेनरी से निकले नाले में फेंकने के बाद उसके गले पर पैर रखकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन


सांस थम गई तो इसकी सूचना फोन पर प्रेमिका यानी हरीश की पत्नी को भी दी। हत्या के दूसरे दिन गड्ढा खोदकर शव वहीं दफना दिया। महाराजपुर एसओ जीवाराम यादव ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हरीश का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


सर्वेश के बयानों के आधार पर हरीश चंद्र की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एफआईआर को हत्या में तरमीम किया गया है। हरीश, सर्वेश का चेचरा मौसा था। सरसौल संवाददाता के मुताबिक किसान हरीश चंद्र निषाद (40) बिठूर के हिंगूपुर बड़इय्या गांव में रहते थे। परिवार में पत्नी सुदेवी, एक बेटी गोल्डी (5) और दो साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदेवी और हरीश चंद्र का महाराजपुर के शेखपुरा निवासी साढ़ू गंगू के घर काफी आना जाना था। इस दौरान सुदेवी के गंगू के भतीजे सर्वेश से प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी होने पर हरीश चंद्र ने पत्नी को समझाया। एक दिन पीटा भी। ज्यादा टोकाटाकी से परेशान होकर दोनों ने हरीश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

सुदेवी ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को वह दोनों बच्चों के साथ शादी में कन्नौज के काशीपुर गई थी। हरीश चंद्र शेखपुर जाना गांव में गंगू के घर रुक गए थे। 21 अप्रैल को सर्वेश साजिश के तहत हरीश चंद्र को मेला दिखाने के बहाने ले गया और शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी।


इधर, 23 अप्रैल को सुदेवी गंगू के घर पहुंची और रिश्तेदारों व प्रेमी के साथ मिलकर हरीशचंद्र को तलाशने का नाटक किया। रविवार को महाराजपुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पुलिस तफ्तीश में दोनों के प्रेम संबंध की बात सामने आने पर कड़ाई की गई तो सर्वेश ने पूरी कहानी बयां कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed