फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bawal in chitrakoot

चित्रकूट में बवाल, पथराव के बाद बस में लगाई अाग

Thu, 13 Oct 2016 01:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
bawal in chitrakoot
बस में लगा दी अाग
देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए दूसरे मार्ग से जाने का दबाव बनाने पर श्रद्धालुओं का पुलिस प्रशासन से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर श्रद्धालुओं को भगा दिया। इससे भड़के युवकों ने पटेल तिराहे पर पथराव कर महोबा डिपो की बस के शीशे तोड़ दिए। यात्रियों के उतरने पर उसमें आग भी लगा दी। खबर मिलते ही फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे डीएम मोनिका रानी और एसपी केके चौधरी ने किसी तरह हालात संभाले। फोर्स को देख उत्पाती भाग निकले। पुलिस प्रशासन ने प्रतिमाओं को अपनी निगरानी में विसर्जित करा दिया। 
विज्ञापन

बुधवार शाम लगभग सात बजे इलाहाबाद रोड़, शंकर बाजार और एलआईसी चौराहे के पास के देवी पंडालों के आयोजक प्रतिमाओं कोे विसर्जित करने के लिए हाइवे से नदी की ओर जा रहे थे। मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे पर मौजूद एसडीएम ने बाई पास मार्ग से जाने को कहा ताे नोंकझोंक होने लगी। नाराज आयोजक ट्रैक्टर में लदी प्रतिमाओं को सड़क पर ही छोड़कर जाने लगे। इस बीच एक ट्रैक्टर आगे बढ़ा। एसडीएम ने उसे रोकने का प्रयास किया। इससे भड़के युवकों पर पुलिस डंडे फटकारने लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ युवक गिरकर चुटहिल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें लाठियों से पीटा है। वहां से भागे युवक लगभग सौ मीटर दूर पटेल तिराहे पर एकत्र हुए। इस बीच इलाहाबाद से आ रही महोबा डिपो की बस रोक ली और पथराव कर उसके पिछले हिस्से के शीशे तोड़ दिए। यह देख यात्री बस से उतरकर भागने लगे। इस बीच कुछ युवकों ने बस के पिछले हिस्से में आग लगा दी। बवाल की खबर पाकर डीएम मोनिका रानी और एसपी केके चौधरी भी माैके पर पहुंच गए। एेहतियातन मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed