{"_id":"476e9085b9d8297a9a634ce66b2a2020","slug":"babupurwa-police-drama-by-mnglamukion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली मंगलामुखियों के विरोध में बाबूपुरवा में बवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली मंगलामुखियों के विरोध में बाबूपुरवा में बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 10 Feb 2015 03:11 AM IST
विज्ञापन
नौबस्ता के बाद बाबूपुरवा में भी नकली मंगलामुखियों के सक्रिय होने का मामला सामने आने के बाद भड़के मंगलामुखियों ने सोमवार को थाने में जमकर बवाल किया।
मंगलामुखी गुरु काजल किरण के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या पहुंचे मंगलामुखियों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खूब हंगामा किया।
इस दौरान थाने के भीतर मंगलामुखियों की अश्लीलता और हुड़दंग देख कई पुलिस कर्मी थाने से बाहर खिसक लिए। एसओ ने काजल किरन से तहरीर लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर किन्नर शांत हुए।
नौबस्ता में रहने वाली मंगलामुखी गुरु काजल किरन का आरोप है कि साउथ में कुछ लड़कों का गैंग नकली मंगलामुखी बनकर शादी-ब्याह, बच्चों के जन्म सहित अन्य खुशी के मौके पर लोगों से बधाई वसूलने पहुंच जाते हैं। खटिकाना बाबूपुरवा में रहने वाला फंटूस नाम का युवक गैंग चला रहा है।
विज्ञापन
जो बाबूपुरवा और ट्रांसपोर्ट नगर सहित साउथ के कई इलाकों में पिछले कई महीनों से यह काम कर रहा है। फंटूस के खिलाफ कार्रवाई की बात को लेकर सोमवार दोपहर मंगलामुखी गुरु काजल किरन के साथ बाबूपुरवा थाने पर धावा बोल दिया।
थाने में अचानक बवाल होता देख थानाध्यक्ष अजयराज वर्मा भी परेशान हो गए। आखिर में जब उचित कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर मंगलामुखी शांत हुए।