फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   babuli gang beat toll staff

डाकू बबुली कोल की गैंग ने फिर दहशत फैलाई

Thu, 08 Dec 2016 07:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 07:24 PM IST
सार

 ठेकेदार को 50 हजार की माहवारी पहुंचाने की धमकी दी

विज्ञापन
babuli gang beat toll staff
डेमो

विस्तार

साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने सीमावर्ती चित्रकूट मप्र के वाहन बैरियर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर ठेकेदार से 50 हजार रुपये महीने की रंगदारी मांगी है। गैंग ने बैरियर के पास मौजूद चार कर्मचारियों को असलहों की बटों से पीटा लेकिन कोई भी अपनी जुबान खोलने को तैयार नहीं है। घटना के एक दिन बाद ठेकेदार ने नया गांव थाने में गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है उसमें भी कर्मचारियों की पिटाई का जिक्र न कर सिर्फ रंगदारी मांगने और धमकाने का जिक्र किया है।
विज्ञापन

 
चित्रकूट नगर पंचायत मप्र क्षेत्र के टोल टैक्स का ठेका दीपक शर्मा के पास है। सतना चित्रकूट मार्ग पर आरटीओ बैरियर से तीन सौ मीटर आगेे भदनपुर रोड पर यह टोल बनाया गया है। रात के समय टोल में कर्मचारी वाहनों से वसूली करते रहते हैं। तीन दिन पूर्व मंगलवार की रात ठेकेदार के कर्मचारी नाका के अंदर सो रहे थे। रात लगभग दो बजे साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत बबुली कोल अपने साथियों के साथ आ धमका। कर्मचारियों को घेर कर ठेकेदार के बारे में जानकारी की। लेकिन कोई कर्मचारी नहीं बोला तो मौजूद कर्मचारियों रजुआ, ग्यानीप्रसाद, चुन्नू व महेश को बंदूक की बटों से पीटने लगे।
विज्ञापन


मारपीट कर डकैत बबुली ने कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा कि वाहनों से खूब वसूली करते हो अपने ठेकेदार से कह देना कि 50 हजार रुपये महीना पहुंचाता रहे। हर माह पैसा नहीं मिला तो अगली बार बंदूक की गोली से सबक सिखाया जायेगा। सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों को पीटने के बाद डकैत भदनपुर गांव गये आधे घंटे रुकने के बाद दोबारा नाका में आये लेकिन उस समय कर्मचारी भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि डकैत घाटी चढ़ते हुए चित्रकूट जिले की तरफ चले गये। बुधवार की सुबह कर्मचारियों ने ठेकेदार को घटना की जानकारी दी लेकिन पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट लिखाने को तैयार नहीं हुए। ठेकेदार ने बताया कि डाकू बबुली कोल गैंग की धमकी की रिपोर्ट गुरुवार को नया गांव थाने में दर्ज कराई है। उधर, नयागांव थाना अंतर्गत बैरियर के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर ठेकेदार से रंगदारी की डिमांड किये जाने की खबर लगने के बाद एसपी सतना मिथलेश कुमार ने एडी टीम प्रभारी अनिमेष कुमार के साथ डकैतों की धरपकड़ के लिए नया गांव और बरौंधा थाने क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed