फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   B Tech student raped a child

बीटेक छात्र ने किया नाबालिग से रेप

Sat, 30 Jan 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 30 Jan 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
B Tech student raped a child

नौबस्ता में नाबालिग छात्रा को बहाने से घर बुलाकर बीटेक इंजीनियर ने बलात्कार किया। शोर मचाने पर जब पिता पहुंचे तो आरोपी ने उनको रॉड मारकर घायल कर दिया। घायल होने के बाद भी पिता ने आरोपी को दबोच लिया। फिर छात्रा ने 100 नंबर डायल किया और पुलिस आरोपी को ले गई। आरोपी के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्जकर नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


नौबस्ता के एक मोहल्ले में रहने वाले निजी फैक्ट्री कर्मचारी ने बताया कि गुरुवार देर रात पड़ोसी युवक मनीष ने अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर उनकी 13 साल की कक्षा सात में पढने वाली बेटी को अपने घर बुलाया और फिर रेप किया। मुंह खोलने पर बेटी को तेजाब डालने की धमकी दी।
विज्ञापन


काफी देर बाद बेटी ने जब शोर मचाया तो वह भागकर मनीष के घर पहुंचे तो वहां बेटी रो रही थी। बेटी ने मनीष की करतूत बयां की तो पिता ने मनीष को दबोच लिया। इस पर मनीष ने उनके सिर पर लोहे का  राड मार दी। इसके बाद भी वह मनीष को दबोचे रहे और बेटी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मनीष बीटेक कर चुका है और हाल ही में उसने बैंक पीओ की परीक्षा भी पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed