फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attempted rape by her tutor

ट्यूटर ने बच्ची से किया रेप का प्रयास, पिटा

Sun, 14 Dec 2014 03:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 14 Dec 2014 03:10 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape by her tutor
कर्नलगंज में ट्यूटर ने ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छह साल की बच्ची को दबोच लिया और रेप का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिवार और आसपास केलोग जुट गए और जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रेप के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
कर्नलगंज निवासी एक व्यक्ति की बेटी क्षेत्र के ही एक स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। नयापुरवा में रहने वाला रूमी सागर उसका ट्यूटर था।
पिता के मुताबिक शुक्रवार को ट्यूटर ने बच्ची को पढ़ाने के दौरान दबोच लिया और रेप की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़े। आसपास के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन

भीड़ देख ट्यूटर ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने उसे दबोच लिया। जमकर पीटने के बाद उसे कर्नलगंज पुलिस को सौंप दिया।
एसओ अनिल कुमार के मुताबिक बच्ची के पिता की तहरीर पर ट्यूटर रूमी सागर के खिलाफ रेप का प्रयास की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। शनिवार को रूमी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed