फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attack on two house, jewellery loot

दो घरों में बदमाशों का धावा, युवक को गोली मारी

Wed, 15 Apr 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 15 Apr 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
attack on two house,  jewellery loot
गजनेर थाना क्षेत्र के कठेठी गांव के बाहर बने घरों में सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोला। पहले घर में तलाशी में बदमाशों को कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद दूसरे घर में दंपति को असलहों के बल पर करीब एक लाख के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन


गृहस्वामी के विरोध पर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल को हैलट अस्पताल कानपुर भेजा गया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आजाद के भाई पंकज की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के कठेठी गांव से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित बीएमएस इंटर कालेज के पास गांव के छह लोग अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी चंद्रभान सिंह अपने खेतों और बाग की रखवाली के लिए एक कोठरी बनाकर अपने मामा रामसजीवन के साथ रहते हैं। जबकि उनका सारा परिवार गांव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत सोमवार की रात साढ़े बारह बजे वह बाहर निकले तो असलहों से लैस पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके सीने में तमंचा अड़ा कर उन्हें घर में ले गए। घर में सो रहे रामसजीवन को बदमाशों ने कब्जे में ले लिया।

बाद में दो बदमाशों ने कोठरी में रखे बक्से, अटैची व अन्य सामान की तलाशी ली। उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। एक बदमाश ने अपनी चप्पल वहीं उतार दी और दूसरी पहन ली।

जब शोर मच गया तो जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश वहां से चले गए। इसके बाद बदमाशों ने कुछ ही दूरी पर स्थित आजाद (25) पुत्र राजू के घर पर धावा बोल दिया।

बैंड बाजा बजाने वाला आजाद अपनी पत्नी सोनम के साथ छप्पर के नीचे सो रहा था। दो बदमाशों ने असलहों के दम पर दंपति को बंधक बना लिया।

कमरे के अंदर रखी अलमारी से मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी, बाला, हाफ पेटी, बाजूबंद लूट लिए। सभी बदमाश जाने लगे तो आजाद ने विरोध किया। बदमाशों ने उसके सीने में तमंचे से गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।


गोली चलने की आवाज सुनकर बगल के ही घर में रह रही उसकी बहन रचना और बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए। परिजनों आनन फानन में लेकर उसके हैलट ले गए। थानाध्यक्ष वीपी पांडेय रात दो बजे मौके पर पहुंचे और बदमाशों की काफी खोजबीन भी की। लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed