{"_id":"5ba197192acac6cc34d6eea3cd2be0fb","slug":"atm-dismantled-from-ruma-search-by-cowboy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूमा से उखाड़ी गई एटीएम चरवाहे ने खोजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रूमा से उखाड़ी गई एटीएम चरवाहे ने खोजी
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 13 Jan 2015 03:34 AM IST
विज्ञापन
रूमा से 31 दिसंबर की रात उखाड़ी गई इंडीकैश की जिस एटीएम को शहर के तेज-तर्रार पुलिस अफसर नहीं ढूंढ सके, उसे एक चरवाहे ने खेल-खेल में पांडु नदी (नरवल के बनपुरवा गांव के पास) से ढूंढ निकाला है।
यह काम सोमवार को बिधनू ब्लॉक के गांव टीकर मघई निवासी दो युवकों ने किया है। बरामद एटीएम का कैश बॉक्स टूटा मिला है और पूरा कैश गायब है। एटीएम मिलने से गदगद पुलिस इस गुडवर्क को अपने खाते में जोड़ने की कोशिश में कर रही है।
बिधनू के टीकर मघई गांव निवासी रामजी सोमवार को रोज की तरह जानवर चराने पांडु नदी के पास गए थे। वह जानवर चराते हुए नरवल क्षेत्र केबनपुरवा गांव पहुंच गया। वहां रामजी ने डोरी में बांधकर एक चुंबक पांडु नदी में फेंका।
विज्ञापन
उसे उम्मीद थी कि नदी में लोग जो सिक्के फेंकते हैं, वह चुंबक में चिपक जाएंगे। रामजी के चुंबक में सिक्के तो नहीं फंसे, लेकिन एटीएम मशीन जरूर फंस गई। रामजी के काफी प्रयास के बाद चुंबक पानी से बाहर नहीं आया तो उसने दोस्त शैलेंद्र को मदद के लिए बुलाया।
नदी में पानी कम होने से रामजी और शैलेंद्र नदी में उतरे और टटोला तो लोहे का बड़ा बक्सा पानी के अंदर होने का आभास हुआ। दोनों उसे बाहर खींच लाए। वो बक्सा नहीं, एटीएम थी। थोड़ी देर में देखने वालों की वहां भीड़ जमा हो गई।
गांव के रघुनाथ यादव ने 100 नंबर डायल किया। कंट्रोल रूम की सूचना पर एसपी ग्रामीण डॉ. अनिल मिश्र, सीओ सदर रमाशंकर तिवारी, महाराजपुर, बिधनू और नर्वल थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
छानबीन में पता चला कि एटीएम मशीन इंडिकैश बैंक की है, जिसे महाराजपुर थाने से निकट से बदमाश उखाड़ कर ले गए थे। एसओ महाराजपुर मानिक चंद्र पटेल ने बताया कि एटीएम मशीन को छेनी, हथौड़ी से तोड़कर कैश बॉक्स से रुपये निकाले गए हैं।
बदमाशों ने कैश निकाल लिया पर मशीन में लगे कैमरे, हार्ड डिस्क और मैमोरी कार्ड को टच नहीं किया। यह सभी चीजें मशीन में मौजूद हैं। कंपनी के इंजीनियरों को बुलाया गया है। अगर डाटा सुरक्षित निकला तो बदमाशों को दबोचने में काफी मदद मिलेगी।
मालूम हो कि 31 दिसंबर की रात कानपुर-इलाहाबाद हाइवे पर रूमा कस्बा में रघुवीर नगर निवासी अनिल यादव की मार्केट में लगे इंडीकैश कंपनी के एटीएम को बदमाश उखाड़ ले गए थे।