फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after robbers peoples are afraid about animals

डकैतों के बाद बीहड़ में अब इनके भय से कांप रहे लोग

Thu, 08 Dec 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
after robbers peoples are afraid about animals
बीहड़ में वन गाय और नील गाय की दहशत से परेशान किसान
बीहड़ों में इस कड़कड़ाती सर्दी में किसान जान हथेली में लेकर खेतों की रखवाली के साथ रतजगा करने को मजबूर है। इसका कारण डकैत नहीं बल्कि जंगली जानवर हैं। 
विज्ञापन

औरैया में डकैतो के भय के बाद इस समय बीहड़ के किसान वन गाय, जंगली सुअर और नीलगाय की दहशत से परेशान है। हालत यह है कि वहीं जंगली सुअर आलू की फसल को नष्ट कर रहे है। बीते दिन एक किसान की सर्दी से मौत हो चुकी है। बीहड़ क्षेत्र के गांव अयाना,बीजलपुर,फरहा,भरसौल, सिखरना पाकर, गुंठी का पुर्वा, तिवरलालपुर, नवादा ज्वाला प्रसाद समेत एक सैकड़ा गांव के किसान इन आवारा जानवरों की दहशत में परेशान है। बीहड़ क्षेत्र में तकरीबन आठ से दस हजार नील गाय है  और चार हजार के करीब वन गाय है। जबकि जंगली सुअरों की संख्या भी हजारों में है। नीलगाय और वन गाय फसलों को नष्ट करने में लगी है। वहीं बीहड़ के आलू किसान भी संकट में है। सुअरों का झुंड अचानक आलू की फसल पर हमला करता है और पूरी फसल को खेद डालता है। यही नही अकेले किसान पर जंगली सुअर हमला भी बोल देता है। फसल के बचाने की चिंता किसानों को खाए जा रही है।  किसान ऐसी सर्दी में रात रात भर खेतों में रहकर रतजगा करने को मजबूर है। जिससे कि उनकी जान आफत में बनी हुई है। इन गांव के किसान सतनाम सिंह, वीर भान, हरपाल सिंह तथा सोनेलाल ने बताया कि वह लोग ऐसी सर्दी में फूस की मढ़ैया बनाकर सर्दी की रात जगकर काटते है। यहीं नही दिन में भी इन जानवरों का संकट रहता है। तो घर के लोग दिन व रात में करके ड्यूटी करते है और खेतों की रखवाली कर रहे है। जबकि बीते दिसम्बर को बीजलपुर निवासी रामऔतार(65) बीती रात अपनी फसल में पानी लगाकर खेत पर ही रखवाली करने के लिए रुके थे। सर्दी के कारण उनकी रात में ही मौत हो गई थी। इन आवारा जानवरों की दहशत से किसानों की जान आफत में है। कई किसान उधार लेकर कटीले तार भी लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed