{"_id":"583f007d4f1c1bb61fde6c7b","slug":"after-killing-student-body-thrown-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं के छात्र को मारने के बाद लाश रेलवे ट्रैक पर फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं के छात्र को मारने के बाद लाश रेलवे ट्रैक पर फेंकी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
जूते के फीते से घोंटा गया गला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को स्कूल जाने के बाद लापता विद्युत लाइनमैन के बेटे का शव बुधवार को कानपुर देहात रूरा के इंजुआरामपुर गांव के सामने अप रेल ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा मिला। छात्र की हत्या कर वारदात को हादसे का रूप देने के लिए शव को रेल ट्रैक पर डाल दिया गया। मृत छात्र के गले में पतली रस्सी के निशान मिले हैं। छात्र का शव मिलने पर परिजनों और विद्युत कर्मियों ने रूरा चौराहे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
रूरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात विद्युत लाइनमैन संजय कुशवाहा का पुत्र अनुभव कुशवाहा (14) इंफैंट पब्लिक स्कूल में दसवीं का छात्र था। मंगलवार को साइकिल से स्कूल गया था। दोपहर को छुट्टी के बाद उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसको तलाशा। स्कूल के ड्राइवर ने परिजनों को बताया कि दोपहर को जब वह बच्चों को छोड़ने जा रहा था। तब वह रेलवे क्रासिंग के समीप किसी स्कूटी सवार से बात कर रहा था। डेरापुर रोड पर वह उसी स्कूटी सवार के साथ बैठकर जा रहा था। परिजनों ने रेलवे क्रासिंग के समीप उसकी खोजबीन की। छात्र का स्कूली बैग व साइकिल नजदीक स्थित पशु चिकित्सालय के समीप मिला। परिजनों अनहोनी की आशंका प्रकट की थी। देर रात पुलिस ने पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी।
बुधवार सुबह अनुभव का शव इंजुआरामपुर गांव के समीप अप की रेल पटरी पर दो हिस्सों में कटा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त अपने बेटे अनुभव के तौर पर की। छात्र की मौत पर पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। छात्र के गले में रस्सी के निशान मिलने से उसकी हत्या गला घोंटकर की बात सामने आई, जिसे छिपाने के लिए उसका शव रेल ट्रैक पर फेंका गया था। छात्र की हत्या की जानकारी पर एएसपी, सीओ व फोरेंसिक टीम ने मौेके पर पहुंचकर छानबीन की। पिता ने घर आने वाले एक युवक पर पुत्र की हत्या करने की आशंका प्रकट की है।
विज्ञापन
छात्र की बेरहमी से हत्या होने से नाराज परिजनों व विद्युत कर्मियों ने रूरा चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी प्रभाकर चौधरी, एसडीएम जयनाथ यादव, एएसपी मनोज सोनकर, सीओ पवित्र मोहन त्रिपाठी व पुलिस बल ने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ा और जाम खुलवाया। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।